कौन हैं रोशनी नादर, जो बनी देश की सबसे रईस महिला, जानिए कितनी दौलत की हैं मालकिन

रोशनी नादर मल्होत्रा देश की सबसे धनी महिला बन गई हैं, जानिए कितनी संपत्ति की हैं मालकिन...

नई दिल्ली। एचसीएल कॉरपोरेशन की सीईओ और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रोशनी नादर मल्होत्रा देश की सबसे धनी महिला बन गई हैं। कोटक वेल्थ के साथ मिलकर हुरुन इंडिया की तरफ से तैयार की गई भारत की सबसे धनी और एक्टिव महिलाओं की सूची में 54850 करोड़ की कुल संपत्ति के साथ रोशनी नादर मल्होत्रा ने टॉप पर जगह बनाई है। वहीं, 36600 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ बायोकॉन की किरन मजूमदार शॉ सूची में दूसरे नंबर पर हैं। आइए जानते हैं कि कौन हैं रोशनी नादर मल्होत्रा?

Recommended Video

    India's Richest Women: कौन हैं देश की सबसे अमीर महिला Roshni Nadar Malhotra ? । वनइंडिया हिंदी
    आईटी कंपनी को लीड करने वाली पहली महिला

    आईटी कंपनी को लीड करने वाली पहली महिला

    9.9 बिलियन डॉलर की कंपनी एचसीएल कॉरपोरेशन की सीईओ और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर होने के साथ-साथ रोशनी नादर मल्होत्रा एचसीएल टेक्नोलॉजी और इसके सीएसआर बोर्ड कमेटी की चेयरपर्सन भी हैं। इसके अलावा उन्होंने शिव नादर फाउंडेशन के ट्रस्टी की भी जिम्मेदारी संभाली हुई है। एचसीएएल के संस्थापक शिव नादर की इकलौती बेटी रोशनी नादर किसी आईटी कंपनी को लीड करने वाली पहली महिला हैं। 2019 में फोर्ब्स की तरफ से जारी 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची में रोशनी नादर 54वें स्थान पर थीं।

    शिखर मल्होत्रा से हुई है रोशनी की शादी

    शिखर मल्होत्रा से हुई है रोशनी की शादी

    रोशनी नादर की शादी शिखर मल्होत्रा से हुई है और उनके दो बेटे हैं। दिल्ली के वसंत वैली स्कूल से शुरुआती पढ़ाई के बाद रोशनी ने नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी से कम्युनिकेशंस में ग्रेजुएशन किया और इसके बाद केलॉग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से एमबीए की डिग्री हासिल की। एचसीएल ज्वॉइन करने से पहले रोशनी नादर ने एक प्रोड्यूसर के तौर पर कई अन्य कंपनियों में भी काम किया। एचसीएल ज्वॉइन करने के एक साल के अंदर ही उन्हें एचसीएल कॉरपोरेशन की सीईओ और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद की जिम्मेदारी दे दी गई।

    और कौन कौन है इस सूची में शामिल

    और कौन कौन है इस सूची में शामिल

    देश की 100 सबसे रईस महिलाओं की इस सूची में किरन मजूमदार शॉ के बाद 21340 करोड़ की कुल संपत्ति के साथ यूएसवी की चेयरपर्सन लीना गांधी तिवारी तीसरे स्थान पर हैं। दिवीज लेबोरेटरीज की डायरेक्टर नीलिमा चौथी सबसे धनी महिला हैं और उनके पास 18620 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति है। 11590 करोड़ की संपत्ति के साथ जोहो की राधा वेंबू पांचवें और 10220 करोड़ की संपत्ति के साथ अरिस्टा नेटवर्क्स की जयश्री उल्लाल छठें स्थान पर हैं।

    10वें स्थान पर हैं फाल्गुनी नायर

    10वें स्थान पर हैं फाल्गुनी नायर

    हीरो मोटोकॉर्प की पूर्व एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रेनू मुंजाल सातवें स्थान पर हैं और उनकी कुल संपत्ति 8690 करोड़ आंकी गई है। अलेम्बिक की एमडी और सीईओ मलिका चिरायु अमीन 7570 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ इस सूची में आठवें स्थान पर हैं। थर्मैक्स की अनु आगा और मेहर पुदुमजी को सूची में नौवां स्थान दिया गया है। न्याका की संस्थापक और सीईओ फाल्गुनी नायर 5410 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ 10वें स्थान पर हैं।

    टॉप 100 महिलाओं की कुल संपत्ति 2.72 लाख करोड़

    टॉप 100 महिलाओं की कुल संपत्ति 2.72 लाख करोड़

    हुरुन इंडिया की तरफ से जारी की गई सूची में 38 ऐसी महिलाएं भी शामिल हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री के अंदर अपने दम पर अपनी जगह बनाई है और कम से कम 1000 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन हैं। इन 38 महिलाओं में से 6 प्रोफेशनल मैनेजर और 25 महिलाएं व्यवसाय क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं। इस सूची में शामिल महिलाओं की औसत उम्र 53 साल है और उनकी कुल संपत्ति 2.72 लाख करोड़ रुपए आंकी गई है। 100 महिलाओं में से 19 महिलाएं ऐसी हैं, जिनकी उम्र 40 साल से भी कम है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+