कौन हैं रवनीत सिंह बिट्टू? अमित शाह ने कहा था- बड़ा आदमी बना दूंगा, अब हार के बाद भी बना दिए मंत्री!
Ravneet Singh Bittu: मोदी कैबिनेट 3.0 की चर्चा हर तरफ है। मोदी कैबिनेट में इस बार एक ऐसे नेता को मंत्री बनाया गया है, जो खुद तो लोकसभा चुनाव हारे ही हैं, बल्कि वो जिस राज्य पंजाब से आते हैं, वहां भाजपा का खाता भी नहीं खुला है। हम बात कर रेह हैं रवनीत सिंह बिट्टू की।
लुधियाना लोकसभा सीट चुनावे हारने वाले भाजपा नेता और तीन बार के पूर्व कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को पीएम नरेंद्र मोदी की मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया है। रवनीत सिंह बिट्टू ने 09 जून की शाम मोदी कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली है। खुद रवनीत सिंह बिट्टू को भी इस बात का विश्वास नहीं हो रहा है कि उन्हें मोदी कैबिनेट में मंत्री बनाया गया है।

रवनीत सिंह बिट्टू की चर्चा इसलिए भी सबसे ज्यादा हो रही है क्योंकि लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान लुधियाना की रैली में अमित शाह ने कहा था कि, ''आप लोग रवनीत सिंह बिट्टू को वोट देकर जिताइए, मैं जल्द ही बिट्टू को बड़ा आदमी बनाऊंगा।'' सोशल मीडिया पर लोग लिख रहे हैं कि अमित शाह ने अपना वादा पूरा किया है।
हार के बाद भी रवनीत सिंह बिट्टू को क्यों बनाया जा रहा है केंद्रीय मंत्री?
न्यूज चैनल से बात करते हुए रवनीत सिंह बिट्टू आज भावुक भी दिखे हैं। उन्होंने कहा है कि, ''हार के बावजूद मुझे मंत्री पद दिया जा रहा है। ये मेरी लिए हैरान करने वाली बात है। मुझे खुद को यकीन नहीं हो रहा है कि मैं मंत्री बनने जा रहा है। मुझसे बस पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा है कि, 'सिर्फ ईमानदारी याद रखिए, पंजाब में भाजपा को हम सबसे मजबूत बनाएंगे।''
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, पंजाब भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा है कि, रवनीत सिंह बिट्टू को पंजाब से सिख चेहरे के तौर पर शामिल किया जा रहा है। भाजपा पंजाब में एक मजबूत पार्टी बनना चाहती है। पार्टी ने बिट्टू को अमृतसर से हारने वाले पूर्व राजनयिक तरनजीत सिंह संधू, बठिंडा से हारने वाली पूर्व आईएएस अधिकारी परमपाल कौर सिद्धू और फरीदकोट से हारने वाले गायक हंस राज हंस से आगे चुना गया है।

who is Ravneet Singh Bittu: कौन हैं रवनीत सिंह बिट्टू?
- रवनीत सिंह बिट्टू पंजाब के दिवंगत मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं। 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले रवनीत सिंह बिट्टू कांग्रेस छोड़कर भाजपा में चले गए थे। उन्होंने लुधियाना से चुनाव लड़ा, लेकिन पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वारिंग से 20,000 से अधिक मतों से हार गए।
- रवनीत सिंह बिट्टू इससे पहले 2009 में आनंदपुर साहिब से और फिर 2014 और 2019 में लुधियाना से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा सांसद चुने गए थे।
- रवनीत सिंह बिट्टू लुधियाना जिले के पायल विधानसभा क्षेत्र के कोटला अफगाना गांव के मूल निवासी हैं। इनके पिता का नाम एस. स्वर्णजीत सिंह है।
Ravneet Singh Bittu Education: रवनीत सिंह बिट्टू ने 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की है। 1993 में चंडीगढ़ के गुरु नायक पब्लिक स्कूल से सीनियर स्कूल से इन्होंने 12वीं पास की है।

- रवनीत सिंह बिट्टू जनवरी 2021 में उस वक्त चर्चाओं में आए थे, जब 'जन संसद' कार्यक्रम के दौरान सिंघू सीमा पर उन पर हमला किया गया था।
- मार्च 2021 में रवनीत सिंह बिट्टू को कुछ समय के लिए लोकसभा में कांग्रेस का नेता नियुक्त किया गया था, जब मौजूदा कांग्रेस के लोकसभा नेता अधीर रंजन चौधरी 2021 के पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार में व्यस्त थे।
- रवनीत सिंह बिट्टू को 2023 में व्हाट्सएप कॉल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।
Ravneet Singh Bittu Net Worth: रवनीत सिंह बिट्टू की संपत्ति?
लोकसभा चुनाव 2024 के हलफनामे के मुताबिक रवनीत सिंह बिट्टू की कुल संपत्ति 5 करोड़ रुपये है। वहीं उनके पास देनदारियां (Liabilities) 2.32 करोड़ रुपये है।












Click it and Unblock the Notifications