Who is Raju Kalakar: 'दिल पे चलाई छुरियां' वायरल गाने वाला राजू कौन? आपको भी रुला देगी इनकी दर्दभरी कहानी
Raju Kalakar Dil Pe Chalai Churiya Viral VIDEO: हाथों में छोटे से दो पत्थर। ग़मज़दा चेहरा। लंबे बाल। आवाज़ में दर्द और लाजवाब एक्टिंग। दिल पे ऐसी छुरियां चलाई कि रातों-रात वायरल हो गए। नाम है राजू भट्ट। इनका वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। लोग इस ट्रेंड पर तरह-तरह के मीम्स और रील्स बना रहे हैं।
'दिल पे चलाई छुरियां' वायरल गाना
राजू भट्ट के वायरल वीडियो को 16 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं। बॉलीवुड से लेकर रेमो डिसूजा समेत कई सेलिब्रिटीज ने 'दिल पे चलाई छुरियां' पर वीडियो बनाए हैं। लोग राजू के साथ वीडियो बनाकर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर रहे हैं।

राजू कलाकार कहां रहते हैं?
वनइंडिया हिंदी से बातचीत में राजू ने बताया कि वे मूलरूप से राजस्थान के नागौर के रहने वाले हैं। कई साल पहले राजस्थान से जाकर गुजरात में बस गए। 'दिल पे चलाई छुरियां' ट्रेंड वाले राजू भट्ट 'राजू कलाकार' के नाम से भी फेमस हैं। वर्तमान में गुजरात के बड़ौदा में रहते हैं। राजू भट्ट का ससुराल सूरत है।
राजू कलाकार क्या करते हैं?
'जिसके पास पैसा है वो राजा है, जिसके पास पैसा नहीं वो राजू है।' - कुछ इसी अंदाज़ में अपना परिचय देने वाले राजू कलाकार बड़ौदा में पिछले पांच साल से हॉर्स राइडिंग का काम करते हैं। राजू को उम्मीद है कि अब वायरल होने के बाद उनकी कला को कोई काम मिल सकता है।
राजू कलाकार ने पत्नी के ग़म में गाया गाना
वायरल होने के बाद राजू कलाकार ने बताया कि उनका ससुराल सूरत में है। पत्नी मायके आई हुई थी। उसे लेने आया था। पत्नी ने साथ चलने से इनकार कर दिया तो दिल टूट गया। उसी दिन 14 साल पुराना दोस्त राजन काली मिला। राजन ने दर्दभरा गाना सुनाकर बीवी का ग़म भुलाने को कहा।
'दिल पे चलाई छुरियां' गाना किस फिल्म से है?
दोस्त के कहने पर राजू कलाकार ने टाइल्स के टूटे दो पत्थर लिए। बैकग्राउंड में 'बेवफ़ा सनम' फिल्म का पॉपुलर गाना 'दिल पे चलाई छुरियां' चलवाया और फिर उसे अपने ही अंदाज़ में पत्थर बजाते हुए गाया। राजू का यह गाना रातों-रात वायरल हो गया।
राजू कलाकार का इंस्टाग्राम अकाउंट
दोस्त राजन काली ने राजू कलाकार का वीडियो 6 जून 2025 को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिस पर 16M+ व्यूज़ आ चुके हैं। उसी दिन राजू कलाकार की भी इंस्टाग्राम पर आईडी बनाई गई। राजू के इंस्टाग्राम अकाउंट @RajuKalakar पर शुरुआत में वही वायरल वीडियो शेयर किया गया है। महज़ 20 दिन में राजू कलाकार के 147K फॉलोअर्स हो गए हैं।
राजू कलाकार ने ट्रेन में सीखा पत्थर बजाना
मीडिया से बातचीत में राजू ने बताया कि पत्थर बजाना ट्रेन में एक लड़के से सीखा था। फिर पत्थरों को बजाकर गाने बनाने शुरू कर दिए थे। लोगों का मनोरंजन करता था, कभी सोचा नहीं था कि अपने इसी अंदाज़ की वजह से एक दिन इतना वायरल हो जाऊंगा।












Click it and Unblock the Notifications