Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कौन है वो भारतीय महिला, जिनके पास है दुनिया का सबसे बड़ा घर! अंबानी का बंगला भी पड़ा छोटा, पति करते हैं ये काम

Gaekwads of Baroda: अगर आप भी ये सोचते हैं कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के पास ही भारत और दुनिया का सबसे महंगा घर है तो आप गलत हैं। जी हां, गुजरात के बड़ौदा रियासत के गायकवाड़ के स्वामित्व वाला लक्ष्मी विलास पैलेस (Laxmi Vilas Palace) दुनिया का सबसे बड़ा निजी निवास स्थान है।

बड़ौदा के गायकवाड़ का ये महल लक्ष्मी विलास पैलेस इंग्लैंड के बकिंघम पैलेस से चार गुना बड़ा है। इस घर का इतिहास में एक अहम स्थान है। गायकवाड़ एक वक्त पर ड़ौदा के शासक हुआ करते थे। आज भी वहां के समाज में उन्हें बहुत सम्मान दिया जाता है।

Radhikaraje Gaekwad

बड़ौदा के लक्ष्मी विलास पैलेस में वर्तमान में एचआरएच समरजीतसिंह गायकवाड़ ( Samarjitsinh Gaekwad) और उनकी पत्नी राधिकाराजे गायकवाड़ (Radhikaraje Gaekwad) रहते हैं। इस महल का स्वामित्व भी इनके पास ही है। राधिकाराजे गायकवाड़ ही वो महिला हैं, जो दुनिया के सबसे बड़े घर में रानी की तरह रहती हैं।

Who is Radhikaraje Gaekwad: कौन हैं राधिकाराजे गायकवाड़

  • राधिकाराजे गायकवाड़ का जन्म 19 जुलाई 1978 को हुआ था। राधिकाराजे गायकवाड़ गुजरात की वांकानेर रियासत से ताल्लुक रखती हैं।
  • उनके पिता डॉ. एमके रणजीतसिंह झाला ने आईएएस अफसर बनने के लिए राजशाही टाइटल छोड़ने का फैसला किया था।
  • राधिकाराजे गायकवाड़ ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज से इतिहास में मास्टर्स की डिग्री की है।

  • महाराज समरजीतसिंह गायकवाड़ से शादी करने से पहले वह एक पत्रकार के तौर पर काम कर चुकी हैं।
  • राधिकाराजे गायकवाड़ और समरजीत सिंह गायकवाड़ की शादी 2002 में हुई थी।
  • समरजीत सिंह गायकवाड़ को साल 2012 में लक्ष्मी विलास पैलेस में हुई एक पारंपरिक रस्म के दौरान बड़ौदा का ताज सौंपा गया था। ये बड़ौदा रियासत को अभी संभाले हुए हैं।
  • राधिकाराजे गायकवाड़ और समरजीत सिंह गायकवाड़ की दो बेटियां हैं, जिनका नाम नारायणी और पद्मजा है।
Laxmi Vilas Palace

Laxmi Vilas Palace: जानिए लक्ष्मी विलास पैलेस के बारे में?

  • लक्ष्मी विलास महल बड़ोदरा में स्थित है। लक्ष्मी विलास पैलेस वर्तमान में 3,04,92,000 वर्ग फुट के विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है। यह अब तक का सबसे बड़ा निजी आवास है।
  • हाउसिंग डॉट कॉम के मुताबिक लक्ष्मी विलास पैलेस बकिंघम पैलेस के क्षेत्रफल से चार गुना ज्यादा है। मुकेश अंबानी का 15,000 करोड़ रुपये का दुनिया का सबसे महंगा घर एंटीलिया भी 48,780 वर्ग फुट के क्षेत्र में ही फैला है।

  • भव्य लक्ष्मी विलास पैलेस में 170 से अधिक कमरे हैं और इसमें एक गोल्फ कोर्स भी शामिल है। लक्ष्मी विलास पैलेस निर्माण के समय में सबसे आधुनिक सुविधाओं के साथ बनाया गया था।
  • महाराजा सयाजीराव गायकवाड़ III ने 1890 में लगभग £180,000 की लागत से इस भव्य महल का निर्माण शुरू किया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+