अंबानी की पत्नी को तो सब जानते हैं, जानिए गौतम अडानी की पत्नी क्या करती हैं और कितना कमाती हैं?
Gautam Adani wife Priti Adani: अरबपति बिजनेसमैन रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी के बारे में तो सब जानते हैं। लाइमलाइट में रहने वाली नीता अंबानी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। वहीं दूसरी ओर भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडानी की पत्नी प्रीति अडानी के बारे में कम ही लोग जानते हैं।
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में गौतम अडानी टॉप 25 में शामिल हैं। गौतम अडानी 'अडानी ग्रुप' के मालिक हैं। गौतम अडानी की कुल संपत्ति $84.8 अरब डॉलर है। लेकिन क्या आपको गौतम अडानी की पत्नी प्रीति अडानी क्या करती हैं? कितना कमाती हैं...? उनकी कितनी संपत्ति है...? इस बारे में जानते हैं?

Who is Priti Adani: कौन हैं प्रीति अडानी?
- प्रीति अडानी वर्तमान में अडानी फाउंडेशन की चेयरपर्सन हैं। प्रीति अडानी एक बिजनेसविमन होने के साथ-साथ सोशल सर्विस के काम भी करती हैं। इसके अलावा प्रीति अडानी के एक डॉक्टर (डेंटिस्ट) भी हैं।

- प्रीति अडानी का जन्म 1965 में मुंबई में हुआ था। फिर इनका परिवार अहमदाबाद में शिफ्ट हो गया था। गौतम अडानी और प्रीति अडानी की शादी 1 मई 1986 को हुई थी। दोनों की शादी अरेंज मैरिज थी।
- प्रीति और गौतम अडानी के दो बेटे हैं। दोनों बेटे अडानी समूह में अलग-अलग जिम्मेदारी निभाते हैं। बड़े बेटे का नाम है करण अडानी (Karan Adani) है और छोटे बेटे का नाम जीत अडानी (Jeet Adani) है।
- प्रीति अडानी ने अहमदाबाद के गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज से डेंटल सर्जरी में डिग्री हासिल की है। लेकिन शादी के बाद उन्होंने गौतम अडानी का साथ देने के लिए अपना डेंटिस्ट का करियर छोड़ दिया था। कई मौकों पर अडानी ने प्रीति के समर्थन और उनके साथ की तारीफ की है।
- प्रीति अडानी 1996 में अडानी फाउंडेशन की चेयरपर्सन बनी थीं। सिर्फ दो लोगों के साथ उन्होंने इस फाउंडेशन की शुरुआत की थी। तब से लेकर आज तक उनका ज्यादातर वक्त समाज में वंचितों लोगों के लिए काम करने में जाता है।
- प्रीति अडानी गुजरात की साक्षरता दर बढ़ाने पर कई सालों से काम कर रही हैं। अडानी फाउंडेशन वर्तमान में देश के लगभग 18 राज्यों के 2,300 से अधिक गांवों में काम कर रहा है। प्रीति ने गरीबी, अशिक्षा, भूख, कुपोषण से निपटने के लिए अडानी फाउंडेशन के तहत कई अभियानों की शुरुआत की है।

- प्रीति अडानी की देखरेख में अडानी ग्रुप का सीएसआर 2018-19 में बढ़कर 128 करोड़ रुपये हो गया था। जो पहले 95 करोड़ रुपये था।
Priti Adani Net Worth: प्रीति अडानी की संपत्ति?
- प्रीति अडानी दुनिया की सबसे अमीर महिलाओं में से एक हैं। प्रीति अडानी के पास लगभग एक अरब रुपये की संपत्ति है।
- गौतम अडानी ने साल 2023 में 3.4 एकड़ में फैले आदित्य एस्टेट को भी खरीदा था। जिसकी कीमत 400 करोड़ रुपये है।

- गौतम अडानी के पास हॉकर ,बीचक्राफ्ट और बॉम्बार्डियर नाम के विमानों का भी कलेक्शन है। जिसमें हॉकर में 8, बीचक्राफ्ट में 37 और बॉम्बार्डियर में 50 यात्री बैठ सकते हैं। इन सभी संपत्तियों में प्रीति अडानी की भी हिस्सेदारी है।
- हालांकि मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी की संपत्ति की बात करें तो नीता अंबानी की कुल संपत्ति 2.8 से 3 बिलियन अमेरिकी डॉलर है।












Click it and Unblock the Notifications