कौन हैं नए इलेक्शन कमिशनर ओम प्रकाश रावत?
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) ओम प्रकाश रावत ने आज देश के इलेक्शन कमिशनर का पदभार संभाल लिया। वे चीफ इलेक्शन कमिश्नर नसीम जैदी के मार्गदर्शन में काम करेंगे। वे मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अफसर हैं।
माना जा रहा है कि अब बिहार विधानसभा चुनाव की ताऱीखों की घोषणा हो जाएगी। आइये जाने उनके बारे में 10 खास बातें।
- ओम प्रकाश रावत मध्य प्रदेश कैडर के 1977 बैच के आईएएस अफसर हैं।
- वे 2018 तक इलेक्शन कमीशन में रहेंगे।
- वे केन्द्र सरकार के हैवी इड्रस्टीज विभाग के भी सचिव रहे हैं।
- उनके बारे में कहा जाता है कि वे फैसले लेने में देरी नहीं करते। उनके फैसले मैरिट पर आधारित होते हैं।
- वे नरसिंहपुर के कलेक्टर भी रहे।
- उन्होंने मऊ और इंदौर में सांप्रदायिक दंगों को रोकने में अहम रोल निभाया।
- रावत ने नेताओं से हमेशा दूरियां बनाईं। हालांकि मध्य प्रदेश में नेताओं और अफसरों के संबंध जगजाहिर रहे हैं।
- वे इतिहास की किताबों को पढ़ने में गहरी दलचस्पी लेचे हैं।
- रावत पर बिहार के चुनावों को साफ-सुथरे तरीके से करवाने की जिम्मेदारी होगी।
- वे मध्य प्रदेश के आबकारी विभाग के प्रमुख भी रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications