कौन हैं मशहूर बिजनेसविमन नौहेरा शेख, लोकसभा चुनाव में ओवैसी को दे सकती हैं चुनौती, इस कंपनी की हैं मालकिन
Who is Nowhera Shaik: तेलंगाना में इस वक्त विधानसभा चुनाव की तैयारियां चल रही हैं। इसी बीच लोकसभा चुनाव को लेकर भी राज्य में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी दौरान तेलंगाना की एक ऐसी महिला नेता चर्चाओं में आ गई हैं, जो विधानसभा चुनाव को लेकर नहीं बल्कि लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर सुर्खियों में हैं। इस महिला नेता का नाम है, नौहेरा शेख।
नौहरा शेख हैदराबाद लोकसभा सीट से ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं। नौहेरा शेख एक बिजनेसविमन हैं और राजनीतिज्ञ भी हैं। नौहेरा शेख ऑल इंडिया महिला एम्पावरमेंट पार्टी की प्रमुख हैं।

नौहेरा शेख का दावा है कि वह हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी को लोकसभा चुनाव में हरा सकती हैं। नौहेरा शेख ने कहा है कि उन्हें पूरा भरोसा है कि उन्हें वोट मिलेंगे। उन्होंने कहा है कि वह पुराने हैदराबाद को सोने के हैदराबाद में बदल देंगी।
Nowhera Shaik Bio: कौन हैं नौहेरा शेख?
- - डॉ. आलिमा नौहेरा शेख एक बिजनेसविमन और राजनेता हैं। नौहेरा शेख हीरा ग्रुप की कार्यकारी अध्यक्ष और संस्थापक हैं।
- -नौहेरा शेख, अखिल भारतीय महिला सशक्तिकरण पार्टी की संस्थापक और वर्तमान अध्यक्ष हैं।
- -नौहेरा शेख को 2018 में बिजनेस लीडरशिप आइकन के लिए यूएई मंत्री द्वारा पुरस्कार मिला था।
- -नौहेरा शेख की कंपनी हीरा ग्रुप सोने के आयात, सोने के व्यापार, कपड़ा, आभूषण, खनिज पानी, ग्रेनाइट, पर्यटन और यात्रा, रियल एस्टेट और ई-कॉमर्स समेत अलग-अलग क्षेत्रों में विविध परिचालन वाली कंपनी है।
- -नौहेरा शेख मूलरूप से तिरूपति की रहने वाली है। उनके माता-पिता सब्जी बेचते थे। नौहेरा शेख ने गरीबी की वजह से पढ़ाई भी पूरी नहीं की थी। उन्होंने 2010 में हीरा ग्रुप ऑफ कंपनीज की शुरुआत की थी।
- -नौहेरा शेख ने अपने निवेशकों से वादा किया था कि वो हर एक लाख रुपये के निवेश पर प्रति वर्ष 36 फीसदी ब्याज मिलेगा। उन्होंने शुरुआत में निवेशकों को वादे के अनुसार पैसे भी दिए थे। इसके बाद वो धीरे-धीरे अपना बिजनेस बढ़ाते गईं।
- -हालांकि नौहेरा शेख ने अपने बिजनेस में काफी उतार-चढ़ाव भी देखे। नौहेरा शेख पर 5,600 करोड़ रुपये के घोटाले में शामिल होने का भी आरोप लगा था। ईडी ने उनके खिलाफ इस मामले में कार्रवाई भी की थी। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने नौहेरा को जमानत दे दी थी और कारोबार करने की भी इजाजत दी थी।
- -असल में 2016 में असदुद्दीन ओवैसी द्वारा हीरा समूह के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उनके निर्वाचन क्षेत्र हैदराबाद के कई निवेशकों को धोखा दिया गया था, लेकिन निवेशकों की राशि वापस करने की शर्त पर अदालत ने नौहेरा को जमानत दे दी थी।
Nowhera Shaik Political life: नौहेरा शेख राजनीतिक करियर
- -नौहेरा शेख के राजनीति की बात करें तो 16 नवंबर 2017 को उन्होंने अखिल भारतीय महिला सशक्तिकरण पार्टी की स्थापना की थी।
- -पार्टी ने 2018 कर्नाटक विधानसभा चुनाव लड़ा और सभी 224 निर्वाचन क्षेत्रों में उम्मीदवार उतारे और 0.3% वोट शेयर हासिल किया था।
- -पार्टी ने 2018 के तेलंगाना विधान सभा चुनाव में सभी 119 निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ा और 2019 के लोकसभा चुनाव में लड़ने का लक्ष्य रखा है।












Click it and Unblock the Notifications