कौन हैं निर्मला सीतारमण की बेटी और मशहूर पत्रकार परकला वांगमयी, जिन्होंने PMO अधिकारी से की है शादी
Parakala Vangamayi: निर्मला सीतारमण बेटी परकला वांगमयी ने एक छोटे से समारोह में पीएमओ ऑफिसर प्रतीक दोशी के साथ शादी की है। जिसमें परिवार के सदस्य और बहुत कम दोस्त शामिल हुए थे। कोई भी राजनीतिक नेता नहीं शामिल हुआ था।

Nirmala Sitharaman's daughter Parakala Vangmayi: देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बेटी परकला वांगमयी ने कर्नाटक के बेंगलुरु में अपने घर पर एक छोटे से समारोह में प्रतीक दोशी (Pratik Doshi) से शादी कर ली है। प्रतीक दोशी पीएमओ अधिकारी हैं। ये शादी जिस सादगी से हुई है, उसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। इसके साथ ही हर कोई निर्मला सीतारमण की बेटी परकला वांगमयी के बारे में जानना चाहता है।
Who is Parakala Vangamayi: मिलिए परकला वांगमयी से?
भारत की वर्तमान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन की बेटी परकला वांगमयी का जन्म 20 मई 1991 को चेन्नई में हुआ था। वांगमयी परकला के पिता परकला प्रभाकर भी एक राजनीतिज्ञ और सामाजिक टिप्पणीकार हैं। उन्होंने संचार सलाहकार के रूप में कार्य किया और आंध्र प्रदेश सरकार में उन्होंने कैबिनेट रैंक का पद भी संभाला है।
परकला वांगमयी एक सुस्थापित परिवार से आने के बावजूद लोगों की नजरों से दूर रहती हैं और एक लो प्रोफाइल बनाए रखती हैं। परकला वांगमयी एक मशहूर पत्रकार हैं। परकला वांगमयी दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में बैचलर ऑफ आर्ट्स किया है।

अपनी बैचलर की डिग्री पूरी करने के बाद परकला वांगमयी एक साल के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका चली गईं और पत्रकारिता में मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री हासिल की। रिपोर्ट्स के मुताबिक परकला वांगमयी ने मैगजीन और फोटोजर्नलिज्म में विशेषज्ञता हासिल की है। परकला वांगमयी का इंस्टाग्राम अकाउंट @vangmayi_ खूबसूरत तस्वीरों से भरा हुआ है।
परकला वांगमयी वर्तमान में एक वरिष्ठ संवाददाता के रूप में एक राष्ट्रीय समाचार पत्र के लिए काम कर रही हैं और कला, जीवन शैली प्रौद्योगिकी और पुस्तकों में फीचर लिखती हैं।
परकला वांगमयी ने अपने करियर के दौरान भारत के साथ-साथ विदेशों में भी कई समाचार पोर्टलों के लिए लिखा है। वह कैमरे के सामने काम नहीं करती हैं बल्कि उसके पीछे रहना पसंद करती हैं।

कौन हैं प्रतीक दोशी?
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के दामाद और परकला वांगमयी के पति प्रतीक दोशी गुजरात के रहने वाले हैं। प्रतीक दोशी 2014 से प्रधान मंत्री कार्यालय (पीएमओ) से जुड़े हुए हैं। वह वर्तमान में पीएमओ में ऑफिसर-ऑन-स्पेशल ड्यूटी (ओएसडी) के रूप में कार्यरत हैं।
जून 2019 में प्रतीक दोशी को संयुक्त सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया था। प्रतीक दोशी ने सिंगापुर मैनेजमेंट स्कूल से स्नातक की है।

उन्होंने पहले गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) में एक रिसर्च असिस्टेंट के तौर पर काम किया था, जब नरेंद्र मोदी राज्य के मुख्यमंत्री थे। पीएमओ की वेबसाइट के मुताबिक प्रतीक दोशी रिसर्च एंड स्ट्रेटेजी विंग में काम करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications