कौन है यह यूट्यूबर, जो हर घंटे कमा रहा 50 लाख रुपए, फैन को तोहफे में दिया पूरा आइलैंड?
Who Is MrBeast: क्या कोई यूट्यूब वीडियो बनाकर हर घंटे ₹50 लाख कमा सकता है? और क्या कोई अपने सब्सक्राइबर को टेस्ला कार, लग्जरी आइलैंड या फिर 40 गाड़ियां गिफ्ट कर सकता है? यह सब हकीकत है अमेरिका के जिमी डोनाल्डसन के लिए, जिन्हें दुनिया मिस्टर बीस्ट के नाम से जानती है।
हाल ही में मिस्टर बीस्ट ने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया, जो अब तक दुनिया के किसी यूट्यूबर ने नहीं बनाया था। उनके यूट्यूब चैनल ने 40 करोड़ सब्सक्राइबर का आंकड़ा पार कर लिया। इस मौके पर यूट्यूब ने उन्हें एक विशेष प्ले बटन भेंट किया, जो अब तक किसी को नहीं मिला।

इससे भी बड़ी बात यह रही कि उन्होंने जून 2024 में भारतीय म्यूजिक दिग्गज टी-सीरीज को पीछे छोड़ दिया, जो 2019 से यूट्यूब पर सबसे अधिक सब्स्क्राइब्ड चैनल था। एक अकेले कंटेंट क्रिएटर का दुनिया की सबसे बड़ी म्यूजिक कंपनी से आगे निकलना इंटरनेट के इतिहास में एक मिसाल बन गया।
12 की उम्र में मां से मांगा कैमरा
मिस्टर बीस्ट की सफलता जितनी चमकदार है, उनकी शुरुआत उतनी ही चुनौतीपूर्ण रही। 7 मई 1998 को कंसास, अमेरिका में जन्मे जिमी पढ़ाई में औसत थे लेकिन यूट्यूब और गेमिंग में गहरी रुचि रखते थे। 12 साल की उम्र में उन्होंने मां से कैमरा मांगा, लेकिन उन्हें फटकार मिली। मां को लगता था कि यूट्यूब वक्त की बर्बादी है।
दैनिक भास्कर अखबार में छपी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हर घंटे ₹50 लाख कमाने वाले जिमी डोनाल्डसन की कुल संपत्ति ₹8750 करोड़ आंकी गई है जब जिमी ने कॉलेज छोड़कर यूट्यूब पर फोकस करने का फैसला किया, तो उनकी मां ने उन्हें घर से निकाल दिया था। फिर 2012 में शुरू हुआ उनका यूट्यूब चैनल शुरुआती 5 साल तक गुमनाम रहा। फिर आया साल 2017, जब उन्होंने 40 घंटे तक गिनती करने वाला वीडियो अपलोड किया। यह वायरल हुआ और वहीं से शुरू हुआ मिस्टर बीस्ट बनने का सफर।

फैंस को ऐसे चौंकाते हैं मिस्टर बीस्ट
मिस्टर बीस्ट के वीडियोज़ सिर्फ इंटरटेनमेंट नहीं, सरप्राइज़ का पिटारा होते हैं। उन्होंने अपने 4 करोड़वें सब्सक्राइबर को एक साथ 40 लग्जरी गाड़ियां गिफ्ट कीं, जिसमें पोर्श, टेस्ला और बीएमडब्ल्यू जैसी कारें थीं। हालांकि शर्त यह थी कि वह उन्हें 24 घंटे में दूसरों को दान करे। बाद में उसे एक कस्टम टेस्ला कार दी गई।
इसी तरह अपने 10 करोड़वें सब्सक्राइबर को उन्होंने एक आइलैंड गिफ्ट किया। इन अनोखे गिफ्ट्स और शानदार गिवअवे के चलते उनकी पहचान सिर्फ यूट्यूबर के रूप में नहीं, बल्कि एक रियलिटी शो स्टार और ग्लोबल ब्रांड बन चुके हैं।
करोड़ों की कमाई, दान और एक तेजी से बढ़ता बिजनेस एम्पायर
मिस्टर बीस्ट अब सिर्फ एक यूट्यूबर नहीं बल्कि एक व्यापारी और परोपकारी व्यक्ति भी हैं। उन्होंने साल 2020 में ही 100 लोगों को लगभग ₹87 करोड़ रुपए दान किए। साथ ही #TeamTrees अभियान के तहत 20 करोड़ पेड़ लगाने का लक्ष्य पूरा किया और आज उनकी पहल से 20 लाख लोगों को साफ पानी भी मिल रहा है।
उनके पास अमेरिका में 5 आलीशान घर हैं और वे बीएमडब्ल्यू i8 जैसी कार बिटकॉइन से खरीद चुके हैं। उनकी मंगेतर थिया बूयसेन एक न्यूरोसाइकोलॉजिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं। दोनों जल्द ही एक द्वीप पर शादी करने वाले हैं। उनके पास अब 5 बड़े यूट्यूब चैनल हैं, जिनमें MrBeast Gaming (4.9 करोड़), Beast Philanthropy (2.8 करोड़), Beast Reacts (3.6 करोड़) और MrBeast 2 (5.1 करोड़ सब्सक्राइबर) शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications