कौन हैं मिस्टर सिन्हा, जिनके ट्वीट ने खड़ा कर दिया भारत-मालदीव के बीच इतना बड़ा विवाद, 3 मंत्री भी निलंबित
Maldives vs Lakshadweep: सोशल मीडिया पर मालदीव बनाम लक्षद्वीप का मुद्दा छाया हुआ है। लेकिन क्या आपको पता है कि किस सोशल मीडिया पोस्ट से मालदीव को लेकर इतना बड़ा विवाद हो गया और वो पोस्ट शेयर करने वाला शख्स कौन था?
4 जनवरी को शाम 'मिस्टर सिन्हा' (@MrSinha_) नाम के एक ट्विटर यूजर ने अपने X अकाउंट (ट्विटर का बदला हुआ नाम) पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्षद्वीप वीडियो साझा किया। उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि यह पोस्ट मालदीव में सत्तारूढ़ पार्टी पीपुल्स नेशनल कांग्रेस (PNC) के पैरों तले से जमीन खिसका देगी।

Who is Mr Sinha: कौन हैं मिस्टर सिन्हा?
- मिस्टर सिन्हा का पूरा नाम 'रौशन सिन्हा' है। ये राजनीतिक टिप्पणीकार है। इनके ट्विटर पर 171.9K फॉलोअर्स हैं। (खबर लिखे जाने तक)
- मिस्टर सिन्हा बिहार के रहने वाले हैं। वर्तमान में वह गुजरात में अपना कारोबार करते हैं।
- मिस्टर सिन्हा ट्विटर पर देश-विदेश की राजनीति को लेकर लिखते रहते हैं। उनका कहना है कि मालदीव विवाद के दौरान उन्हें इनबॉक्स में जान से मारने की धमकियां भी मिल रही हैं।
मिस्टर सिन्हा ने मालदीव को लेकर ऐसा क्या कहा था?
- मिस्टर सिन्हा ने दुनिया भर के लोगों से लक्षद्वीप की यात्रा करने की पीएम मोदी की अपील वाली वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया और कैप्शन लिखा, ''क्या बढ़िया कदम है! यह मालदीव की नई चीनी कठपुतली सरकार के लिए एक बड़ा झटका है। इसके साथ ही इससे लक्षद्वीप के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।''
- रौशन सिन्हा की इस पोस्ट पर मालदीव की युवा अधिकारिता, सूचना और कला उप मंत्री मरियम शिउना भड़क गईं। उन्होंने रौशन सिन्हा के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, पीएम नरेंद्र मोदी को "विदूषक" और ''इजराइल की कठपुतली'' कहा था। इस पोस्ट पर इतना विवाद हुआ कि मालदीव में दो अन्य नेताओं के साथ मरियम शिउना को भी सस्पेंड कर दिया गया।
- इसके बाद सिन्हा ने पीएम मोदी पर किए गए अपमानजनक ट्वीट के लिए मालदीव को जमकर लताड़ा। 5 जनवरी को किए अपने ट्वीट में सिन्हा ने लिखा, ''ऐसा लगता है कि ये बात मालदीव तक पहुंच गई है और कई मालदीव वासी इससे आहत हैं। बस मैं ये साफ करना चाहूंगा कि हम मालदीव के लोगों के खिलाफ कुछ नहीं बोल रहे हैं। बल्कि आपकी नई सरकार के खिलाफ हैं, जो चीन समर्थक और भारत विरोधी है।"
- एक वेबसाइट से बात करते हुए मिस्टर सिन्हा ने कहा कि, मालदीव में विपक्ष भारत समर्थक है जबकि मोहम्मद मुइज्जू के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ सरकार चीन को सपोर्ट करते हैं।'












Click it and Unblock the Notifications