जानिए कौन हैं महेश शाह जिनके पास मिला 13800 करोड़ का कालाधन
महेश शाह गुजरात के अहमदाबाद के एक रियल एस्टेट कारोबारी हैं। जमीन में बड़े-बड़े डील कराने के लिए जाने जाते हैं। बताया जाता है कि शाह का संपर्क काफी बड़े-बड़े लोगों से हैं।
नई दिल्ली। अबतक की सबसे बड़ी बेहिसाब आमदनी (काला धन) का खुलासा करने के बाद से फरार चल रहे गुजरात के प्रॉपर्टी डीलर महेश शाह शनिवार शाम अचान मीडिया के सामने आए। उन्होंने एक टीवी चैनल से बातचीत की और कहा कि जो कैश बताया जा रहा है वो उनका नहीं है।

उन्होंने कहा कि ये कैश जिन लोगों का है उनका नाम वो आयकर विभाग बताएंगे। फरार होने के सवाल पर शाह ने बताया कि वो फरार नहीं हुए थे बल्कि अपनी पत्नी के इलाज के सिलसिले में अहमदाबाद गए थे। इसके अलावा शाह ने कहा कि उनकी कुछ मजबूरी थी इसलिए उन्होंने ये काम किया। शाह ने कहा कि अब उनके परिवार को जान का खतरा है इसलिए सुरक्षा मुहैय्या कराई जाए।
इस दौरान पुलिस ने महेश शाह को न्यूज चैनल के दफ्तर से ही हिरासत में ले लिया। उल्लेखनीय है कि शाह ने सरकार की इनकम डिक्लेरेशन स्कीम के तहत 13,860 करोड़ रुपए की आमदनी का खुलासा किया था। तो आईए आपको विस्तार से बताते हैं कि आखिर कौन हैं महेश शाह और क्या है उनका कैश कनेक्शन?
कौन हैं महेश शाह
- महेश शाह गुजरात के अहमदाबाद के एक रियल एस्टेट कारोबारी हैं।
- जमीन में बड़े-बड़े डील कराने के लिए जाने जाते हैं।
- बताया जाता है कि शाह का संपर्क काफी बड़े-बड़े लोगों से हैं।
- वो अहमदाबाद हाउसिंग सोसाइटी में साधारण से फ्लैट में अपने परिवार के साथ रहते हैं।
- बहुत पढ़े-लिखे नहीं हैं, लेकिन काफी होशियार हैं।
- महेश शाह हार्ट पेशेंट हैं, उनकी सर्जरी हो चुकी है।
- उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है।
- पत्नी को कैंसर है और वे बिस्तर पर हैं।
- बेटा बेरोजगार है, जो महेश शाह के साथ ही रहता है।
- बेटी की शादी हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications