कौन हैं त्रिपुरा की 'महारानी' कृति सिंह, जो BJP की टिकट पर पहली बार लड़ेंगी चुनाव, पति इस रियासत के हैं राजा!
Maharani Kriti Singh Debbarma (Tripura): लोकसभा चुनाव-2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में राजघरानों के वंशजों का नाम भी शामिल है। इसमें से सबसे ज्यादा चर्चा में त्रिपुरा की महारानी कृति सिंह देबबर्मा का नाम है।
भाजपा ने कृति सिंह देबबर्मा को त्रिपुरा पूर्व सीट से लोकसभा का टिकट दिया है। इन सबके बीच लोग ये जानना चाहते हैं कि कृति सिंह देबबर्मा कौन हैं? कहां की रहने वाली हैं? इनके पिता और पति कौन है? ऐसे में आइए जानें 'महारानी' कृति सिंह के बारे में?

Who is Kriti Singh Debbarma: कौन हैं कृति सिंह देबबर्मा?
- कृति सिंह देबबर्मा त्रिपुरा के पूर्व राजा महाराजा किरीत बिक्रम किशोर देबबर्मन माणिक्य बहादुर की बेटी हैं। कृति सिंह देबबर्मा छत्तीसगढ़ की कवर्धा रियासत की महारानी भी हैं।
- कृति सिंह के पति योगेश्वर राज सिंह कवर्धा रियासत के राजा हैं। कवर्धा छत्तीसगढ़ के राजानंदगांव जिले का हिस्सा है। कृति सिंह के पति योगेश्वर राज सिंह कांग्रेस के पूर्व विधायक भी रह चुके हैं।
- महारानी कृति सिंह, त्रिपुरा की Tipra Motha Party के मुखिया प्रद्योत माणिक्य की बड़ी बहन भी हैं।
- कृति सिंह ने अपनी पढ़ाई शिलांग के लोरेटो कॉन्वेंट से की है। कृति सिंह ने स्वैच्छिक एजेंसियों के लिए पर्यावरण शिक्षा में भी डिप्लोमा किया है।

- कृति सिंह देबबर्मा ने 1992 से 2 सालों तक शिलांग में पशु कल्याण अधिकारी के रूप में कार्य किया है। कृति सिंह देबबर्मा भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र में पर्यावरणीय मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए काम करती आई हैं।
- कृति सिंह देबबर्मा ने मध्य प्रदेश में एक खेती के विकास के लिए भी काम किया है। उन्होंने बागवानी, जैविक खेती और देशी मवेशियों की नस्लों के प्रजनन और संरक्षण जैसे क्षेत्रों जागरुकता लाने का काम किया है।
प्रद्योत माणिक्य ने ऐसे दिलवाया बहन कृति सिंह को टिकट
प्रद्योत माणिक्य ने इसी साल त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी का गठन कर उम्मीदवार उतारे थे। उनकी पार्टी त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में दूसरे नंबर की पार्टी थी। हालांकि भाजपा और प्रद्योत माणिक्य के बीच त्रिपुरा में समझौता हुआ और वे गठबंधन सरकार में शामिल हो गए हैं।
लोकसभा चुनाव में प्रद्योत माणिक्य की बड़ी बहन कृति सिंह को उनकी वजह से ही टिकट दिया गया है। माना जा रहा है कि इसी समझौते की वजह से कृति सिंह को छत्तीसगढ़ से बुलाकर भाजपा ने त्रिपुरा में उम्मीदवार बनाया है।
लोकसभा 2019 में त्रिपुरा पूर्व सीट से भाजपा की रेबती त्रिपुरा ने कांग्रेस की महाराज कुमारी प्रज्ञा देबबर्मन को 2.04 लाख वोट से हराया था। कुमारी प्रज्ञा देबबर्मन महारानी कृति सिंह और प्रद्योत माणिक्य की बहन हैं। ऐसे में इस सीट पर मुकाबला और भी दिलचस्प हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications