क्या करती हैं कुमार विश्वास की दोनों बेटियां, खूबसूरती के साथ-साथ टैलेंटेड भी, एक ने विदेश में किया नाम ऊंचा
Kumar Vishwas Daughters: देशभर में अपनी कविताओं और प्रवचन के लिए मशहूर कुमार विश्वास किसी पहचान के मोहताज नहीं है। कवि कुमार विश्वास आम आदमी पार्टी (AAP) को सालों पहले छोड़ चुके हैं लेकिन अपनी राजनीतिक टिप्पणियों को लेकर वह हमेशा चर्चाओं में रहते हैं।
लोकसभा चुनाव-2024 और सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर भी उन्होंने ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी थी।

कुमार विश्वास अपनी पर्सनल लाइफ पर बहुत कम ही बात करते हैं। लेकिन आज हम आपको उनकी दोनों बेटियों कुहु शर्मा (Kuhu Sharma) और अग्रता शर्मा (Agrata Sharmma) के बारे में बताएंगे। कुमार विश्वास की दोनों बेटियां जितनी खूबसूरत हैं, उतनी ही टैलेंटेड (प्रतिभाशाली) भी हैं।

कुमार विश्वास अक्सर अपनी दोनों बेटी कुहु शर्मा और अग्रता शर्मा के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। कुमार विश्वास ने सोशल मीडिया के जरिेए कई बार बताया है कि उन्हें अपनी दोनों बेटियों पर बहुत ज्यादा गर्व है।
कौन हैं कुमार विश्वास की बड़ी बेटी अग्रता शर्मा (who is Agrata Sharmma)
- अग्रता शर्मा, कुमार विश्वास की बड़ी बेटी हैं। अग्रता शर्मा के इंस्टाग्राम हैंडल @agratasharmma पर 90 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
- अग्रता शर्मा का ने अपनी स्कूली पढ़ाई दिल्ली पब्लिक स्कूल गाजियाबाद से की है। स्कूल की पढ़ाई के बाद अग्रता शर्मा आगे की पढ़ाई के लिए इंग्लैंड चली गई थीं।

- अग्रता शर्मा ने University of Warwick - Warwick Business School से बिजनेस मैनेजमेंट में बीएससी की डिग्री ली है।
- अग्रता शर्मा ने इसके अलावा नॉटिंघम ट्रेंट यूनिवर्सिटी से फैशन मार्केटिंग में मास्टर ऑफ आर्ट्स भी किया है। अग्रता शर्मा फिलहाल इंग्लैंड में ही रहती हैं।
- अग्रता शर्मा डिजिटल खिड़की नाम की कंपनी की डायरेक्टर भी हैं। जहां से वह अच्छा-खासा कमाई करती हैं।

कौन हैं कुमार विश्वास की छोटी बेटी कुहु शर्मा ( who is Kuhu Sharma)
- कुहु शर्मा, कुमार विश्वास की छोटी बेटी हैं। कुहु शर्मा की भी स्कूली शिक्षा दिल्ली एनसीआर से हुई है।
- कुहू ने लंदन के किंग्स कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। कुहू यहां फर्स्ट डिविजन के साथ साइकोलॉजी में बीएससी में पास हुई थीं।

- कुहू के पास होने पर कुमार विश्वास ने तस्वीर शेयर कर कहा था कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है।
बता दें कि कुमार विश्वास की पत्नी का नाम मंजू शर्मा हैं। दोनों ने लव मैरिज शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात 1994 में हुई थी। उस दौरान मंजू राजस्थान के अलवर जिले के एक कॉलेज में पढ़ाती थीं।












Click it and Unblock the Notifications