Ram Mandir: कौन हैं केएस चित्रा? राम मंदिर पर कर दी ऐसी अपील, खड़ा हो गया सियासी हंगामा

Ram Mandir Inauguration: राम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। प्लेबैक सिंगर केएस चित्रा (केएस चिथरा) ने इस दौरान लोगों से राम मंत्र का जाप करने और पांच बत्ती वाला दिया जलाने की अपील की। जिसके बाद सोशल मीडिया पर नेटिजंस केएस चित्रा को ट्रोल करने लग गए।

सोशल मीडिया पर केएस चित्रा ने वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में उन्होंने कहा, "22 जनवरी को जब अयोध्या में प्रतिष्ठा समारोह होगा तो सभी को दोपहर 12:20 बजे राम मंत्र 'श्री राम, जया राम, जय जय राम' का जाप करना चाहिए। इसी तरह हर किसी को घर में पांच बत्ती वाला दीपक भी जलाना चाहिए। प्रार्थना है कि ईश्वर की कृपा सभी पर बनी रहे। लोक समस्त सुखिनो भवन्तु।"

KS Chithra

कौन हैं केएस चित्रा?
केएस चित्रा एक चर्चित प्लेबैक सिंगर हैं। उन्हें साउथ इंडस्ट्री की स्वर कोकिला भी कहा जाता है। उनका जन्म 27 जुलाई, 1963 को हुआ था। उनका पुरा नाम कृष्णन नायर शांताकुमारी चित्रा है।

चित्रा ने कर्नाटक संगीत में सात साल तक के. ओमानकुट्टी से प्रशिक्षण प्राप्त किया। उन्होंने बी.ए. में स्नातक किया। केरल विश्वविद्यालय से संगीत में प्रथम श्रेणी और यूनिवर्सिटी में तीसरी रैंक प्राप्त की। उन्हें 1978 - 1984 की अवधि के दौरान भारत सरकार से राष्ट्रीय प्रतिभा खोज छात्रवृत्ति के लिए चुना गया था।

यह भी देखें: शरद पवार ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में जाने से किया इनकार, ट्रस्ट को पत्र लिखकर बताया कब जाएंगे अयोध्या

चार दशकों से अधिक समय तक वो टॉप सिंगर्स में शामिल रहीं। उन्होंने विविध भारतीय भाषाओं के साथ-साथ मलय, लैटिन, अरबी, सिंहली, अंग्रेजी और फ्रेंच सहित विदेशी भाषाओं में 25,000 से अधिक गाने गाए हैं। ए.आर.रहमान, इलाइयराजा, हमसलेखा, एम. एम. कीरवानी, और पार्श्व गायक के. जे. येसुदास और एस. पी. बालासुब्रमण्यम जैसे प्रख्यात संगीतकारों के साथ चित्रा ने काम किया है।

यह भी देखें: 'मुझे राम भक्त होने पर गर्व', प्राण प्रतिष्ठा में जाएंगे कांग्रेस नेता न‍िर्मल खत्री, राहुल गांधी पर क्या कहा?

चित्रा की शादी एक इंजीनियर और व्यवसायी विजयशंकर से हुई है। उनकी एक बेटी नंदना थी, जो डाउन सिंड्रोम के साथ पैदा हुई थी। 2011 में जब चित्रा दुबई में ए.आर. रहमान के संगीत कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाली थीं उसी दौरान उनकी बेटी एक पूल में डूब गई थी।

केएस चित्रा ने अबतक 6 नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीते हैं। अपने करियर के दौरान उन्हें 6 स्टेट्स से 36 फिल्म अवॉर्ड्स से नवाजा गया है। केएस चित्रा को पद्म भूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है।

यह भी देखें: Shankaracharya: जब शंकराचार्य मंदिर में प्रवेश नहीं करते तो प्राण प्रतिष्ठा में कैसे शामिल हो सकते हैं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+