कौन हैं कश्मीरी महिला पत्रकार याना मीर, जिन्होंने ब्रिटेन की संसद में पाकिस्तान को ऐसा लताड़ा कि हो गईं वायरल
Kashmiri journalist Yana Mir: कश्मीरी महिला पत्रकार और कश्मीरी कार्यकर्ता याना मीर सुर्खियों में हैं। याना मीर ने पाकिस्तान को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर ऐसी लताड़ लगाई है कि वो चर्चाओं में आ गई हैं। सोशल मीडिया पर उनकी वाहवाही हो रही है।
याना मीर ने भारत की छवि को धूमिल करने के लिए पाकिस्तान की तीखी आलोचना की है। याना मीर ने कहा है कि पाकिस्तान जानबुझ कर भारत के खिलाफ विश्वभर में गलत प्रचार करता है। ब्रिटेन की संसद की ओर से आयोजित 'संकल्प दिवस' में याना मीर ने ये बातें कही हैं।

याना मीर ने कहा है कि, कश्मीर भारत का हमेशा से हिस्सा था और रहेगा। वह पूरी तरह सुरक्षित और स्वतंत्र हैं। याना मीर ने कहा है कि, 'मैं कश्मीर की रहने वाली हूं और कश्मीर और अपने देश में पूरी तरह से सुरक्षित हूं।'
इस दौरान याना मीर ने मलाला यूसुफजई का भी जिक्र किया और कहा कि, 'मैं मलाला यूसुफजई नहीं हूं, जो भाग जाऊं।' यान मीर ने अंतर्राष्ट्रीय मीडिया समुदाय से जम्मू-कश्मीर के लोगों को विभाजित करना बंद करने का भी अनुरोध किया है। यान मीर के इस बयान पर खूब तालिया बजीं।
याना मीर ने कहा, ''मैं मलाला यूसुफजई नहीं हूं। क्योंकि मैं आजाद हूं और अपने देश भारत में, अपने घर कश्मीर में, जो भारत का हिस्सा है, सुरक्षित हूं। मुझे कभी भी अपने देश से भागना नहीं पड़ेगा...।'' याना मीर के इस बयान को सोशल मीडिया पर कई लोगों ने शेयर किया है।
Kashmiri journalist Who is Yana Mir: कौन हैं याना मीर?
- याना मीर भारत के केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर की रहने वाली हैं। पेशे से वह एक पत्रकार हैं। इसके साथ-साथ याना मीर सोशल एक्टिविस्ट भी हैं।
- याना मीर ने इंस्टाग्राम पर अपनी पहचान में खुद को एक पत्रकार बताया है। इसके अलावा उन्होंने लिखा है कि वह कश्मीर की पहली महिला ब्लॉगर हैं।
- याना मीर भारत एक्सप्रेस में सीनियर एंकर भी रह चुकी हैं। याना मीर ने बताया है कि इन्हें राजनीति में दिलचस्पी है।
- याना मीर @realyanamir के इंस्टाग्राम पर 12 हजार फॉलोअर्स हैं। वहीं याना मीर के यूट्यूब पर 204k फॉलोअर्स हैं।












Click it and Unblock the Notifications