कौन हैं जितेंद्र मणि त्रिपाठी? दिल्ली के इस 'सुपर कॉप' ने 8 महीने में कैसे घटाया 46 किलो वजन
दिल्ली पुलिस में डिप्टी कमिश्नर के पद पर तैनात जितेंद्र मणि त्रिपाठी ने अपना वजन 46 किलो कम कर लिया है। जितेंद्र मणि त्रिपाठी इससे पहले भी अपने लाजवाब काम से कई बार सुर्खियों में आ चुके हैं।

DCP Jitendra Maini Tripathi Weight Loss Story: बात अप्रैल 2021 की है, दिल्ली की मेट्रो सर्विस में डिप्टी कमिश्नर के पद पर तैनात पुलिस अधिकारी जितेंद्र मणि त्रिपाठी के निजी मोबाइल नंबर पर देर रात एक मैसेज आया और मैसेज भेजने वाले शख्स ने बताया कि मेट्रो ट्रेन में उसका बैग खो गया है। शख्स ने ये भी बताया कि उस बैग में उसकी मां के हाथ की बनी सत्तू की रोटियां हैं। जितेंद्र मणि त्रिपाठी ने बिना देर किए अपनी टीम को बैग खोजने के काम पर लगाया और कुछ ही देर में वो बैग उसके मालिक तक पहुंच गया। उस वक्त काफी सुर्खियां बटोरने वाले दिल्ली पुलिस के ये 'सुपर कॉप' अब डेढ़ साल बाद एक बार फिर से खबरों में हैं। दरअसल जितेंद्र मणि त्रिपाठी ने महज आठ महीनों के भीतर 46 किलो वजन घटाकर पूरे पुलिस महकमे को हिला दिया है।

130 किलो तक पहुंच गया था जितेंद्र मणि का वजन
सबसे पहले जानते हैं कि जितेंद्र मणि त्रिपाठी हैं कौन? दिल्ली पुलिस की 7वीं बटालियन के डीसीपी रह चुके आईपीएस अधिकारी जितेंद्र मणि त्रिपाठी इस समय मेट्रो सर्विस में डिप्टी कमिश्नर के पद पर हैं। जितेंद्र मणि त्रिपाठी का वजन 130 किलो तक पहुंच गया था, जिसकी वजह से उन्हें कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं ने घेर लिया। लेकिन, कहते हैं ना कि अगर दिल में कुछ करने का जज्बा हो, तो फिर कौन सा वो लक्ष्य है, जिसे हासिल ना किया जा सके। जितेंद्र मणि ने भी ठान लिया कि वो अपने वजन कम करेंगे और उन्होंने महज 8 महीने की अपनी लगन और मेहनत से ये लक्ष्य हासिल कर लिया।

8 महीने में कैसे घटाया 46 किलो वजन
जितेंद्र मणि त्रिपाठी ने अपना वजन घटाने के लिए दो बातों पर फोकस किया। पहली- संतुलित डाइट और दूसरी- हर रोज वर्कआउट। जितेंद्र मणि के वर्कआउट में हर महीने करीब 4.5 लाख कदम पैदल चलना भी शामिल था। जितेंद्र मणि बताते हैं कि पैदल चलना खुद को फिट रखने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है और इसलिए उन्होंने हर रोज 15000 कदम चलकर अपने वजन घटाने के कठिन मिशन की शुरुआत की।
Recommended Video

क्या था जितेंद्र मणि त्रिपाठी का डाइट प्लान
वजन घटाने को लेकर जितेंद्र मणि ने एक ही डाइट प्लान को फॉलो नहीं किया, बल्कि वो शरीर की जरूरत के मुताबिक, बदल-बदलकर इसे अपने रुटीन में शामिल करते रहे। उनके हर दिन के खाने के मैन्यू में जई की रोटी, सलाद, लौकी, करेले का जूस और पौष्टिक सब्जियों का सूप शामिल था। कार्बोहाइड्रेट में कटौती करते हुए, जितेंद्र मणि ने अपनी डाइट में फलों और सलाद को शामिल किया। इसके अलावा उन्होंने ठंडे पेय पदार्थों को किनारे करते हुए नारियल पानी और छाछ पिया।

लंच और डिनर में क्या लेते थे जितेंद्र मणि
डीसीपी जितेंद्र मणि ने बताया कि वो लंच में केवल हरी सब्जियां और मसूर की दाल लेते थे, इसके बाद शाम के स्नैक्स में या तो फल या फिर भुने हुए मेवे। उनके डिनर में या तो वेजिटेबल सूप होता था या फिर चिली पनीर। इसके अलावा जितेंद्र मणि दिन में दो बार प्रोटीन पाउडर भी लेते थे। लगातार की गई जितेंद्र मणि त्रिपाठी की मेहनत रंग लाई और 130 किलो से घटकर अब वो 84 किलो के हो गए हैं। यही नहीं, उनकी कमर का साइज भी 12 तक कम हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications