कौन हैं जया ठाकुर? सोफिया कुरैशी को आतंकियों की बहन बताने वाले मंत्री विजय के खिलाफ दाखिल की SC में कैविएट
Who is Jaya Thakur: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर जब पूरा देश जश्न मना रहा था,उसी बीच मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह ने ऐसा विवादित बयान दे डाला, जिसके बाद वो बड़ी मुसीबत में फंस चुुके हैं। विजय शाह ने ऑपरेशन सिंदूर की ब्रीफिंग करने वाली भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने विजय शाह की जमकर फटकार भी लगाई थी। वहीं अब शाह के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में कैविएट अर्जी दायर की गई है।
विजय शाह के खिलाफ ये कैविएट अर्जी डॉक्टर जया ठाकुर ने की है। जया ठाकुर ने अपनी कैविएट अर्जी में सुप्रीम कोर्ट से अपील की है कि हमारा पक्ष सुने बिना भाजपा नेता विजय शाह की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट कोई आदेश जारी नहीं करें। याद रहे सुप्रीम कोर्ट विजय शाह की याचिका पर शुक्रवार 16 मई को सुनवाई करने वाला है। आइए जानते हैं क्या हाेती है कैविएट याचिका और कौन है डॉक्टर जया ठाकुर?

क्या होती है कैविएट याचिका?
कोर्ट में "कैविएट" (caveat) एक ऐसा कानूनी नोटिस है जो एक व्यक्ति किसी अनय व्यक्ति के खिलाफ अदालत में दायर होने वाले केस या कार्यवाही के संबंध में दाखिल करता है। कैविएट याचिका मूल रूप एक तरह की नोटिस है जो अदालत को दी जाती है। ये याचिका जो दर्ज करता उसे ये अधिकार है कि अदालत कोई भी आदेश पारित करने से पहले उसे सुनवाई का अवसर दे।
कौन हैं जया ठाकुर?
जया ठाकुर मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी की नेता हैं और पेशे से एक डॉक्टर हैं। जया ठाकुर मध्य प्रदेश के सागर जिले के बांदा की निवासी हैं। कांग्रेस की सक्रिय नेता हैं और समासेविका भी हैं। MP News: मंत्री विजय शाह को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, भारी पड़ा कर्नल सोफिया कुरैशी का सम्मान, कब होगा इस्तीफा
इलेक्टोरल बॉन्ड को रद्द करवाने में निभाई थी अहम भूमिका
बता दें जया ठाकुर वो ही कांग्रेस नेता हैं जिन्होंने लोकभा चुनाव 2024 से पहले इलेक्टोरल बॉन्ड को रद्द करने की अपील सुप्रीम कोर्ट में की थी। जया ठाकुर ने एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स एडीआर और सीपीआई एम के साथ मिलकर ये याचिका दाखिल की थी और सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका पर सुनवाई करते हुए इलेक्टोरल बॉन्ड को अवैध करार दिया था। MP News: FIR दर्ज, जनता नाराज व SC की फटकार, फिर भी मंत्री विजय शाह क्यों नहीं छोड़ना चाहते कुर्सी, जानिए
विजय शाह ने क्या दिया था बयान?
दरअसल, मध्य प्रदेश सरकार के आदिम जाति कल्याण मंत्री कुंवर विजय शाह ने 12 मई 2025 को ये बयान एक जनसभा में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद दिया था। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हर दिन प्रेस ब्रीफिंग करने वाली इंडियन आर्मी की सोफिया कुरैशी को विजय शाह ने "आतंकियों की बहन" और "पाकिस्तानियों की बहन" कहकर अपमानित किया था। जिसके बाद उनके खिलाफ कई धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज हो चुकी है और इस मामले की हाईकोर्ट सुनवाई कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications