'मर्दो को विलेन बनाया जाता है', कौन हैं गौरव तनेजा, जिनकी पत्नी प्रेमानंद बाबा के सामने रो रही थीं दुखड़ा
Gaurav Taneja Ritu Rathee: फ्लाइंग बीस्ट के नाम से मशहूर यूट्यूबर और पूर्व पायलट गौरव तनेजा और पायलट पत्नी रितु राठी इन दिनों तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। कहा जा रहा है कि पायलट कपल जल्द ही तलाक लेने वाला है। रितु राठी काफी दिनों से अपने पति के साथ नहीं रह रही हैं।
इसी बीच गौरव तनेजा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा है कि ऐसे मामलों में 'मर्दो को विलेन बनाया जाता है, क्योंकि मर्द सबके सामने आकर रोते नहीं हैं।' वहीं रितु राठी ने भी पति गौरव तनेजा को ट्रोल करने को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि वह कोई अबला नारी नहीं हैं और अपनी दोनों बेटियों को अकेले पालने में सक्षम हैं।

असल में रितु राठी का हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह वृंदावन वाले प्रेमानंद महाराज के आश्रम में जाकर अपने पारिवारिक जीवन के तकलीफों को रोते हुए बता रही थीं। इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही तलाक की अफवाह सामने आई है। ऐसे में आइए जानते हैं गौरव तनेजा कौन हैं? और रितु राठी से इनकी मुलाकात कैसे हुई और दोनों की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई?
who is Gaurav Taneja: कौन हैं गौरव तनेजा?
- गौरव तनेजा एक यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। गौरव तनेजा पायलट भी रह चुके हैं। गौरव तनेजा खुद को एक डायटिशियन एक्सपर्ट भी बताते हैं।
- गौरव फिटनेस के भी शौकीन हैं। गौरव तनेजा का जन्म 9 जुलाई 1986 को कानपुर उत्तर प्रदेश में में हुआ था। उन्होंने अमेरिका में कमर्शियल पायलट से ट्रेनिंग ली है।
- गौरव तनेजा दिल्ली विश्वविद्यालय से लॉ की पढ़ाई की है। गौरव तनेजा ये भी दावा करते है कि वो आईआईटी-केजीपी के पूर्व छात्र हैं, जहां से उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई है।
- गौरव तनेजा का यूट्यूब चैनल 'Flying Beast'काफी मशहूर है। इसलिए गौरव तनेजा को लोग 'फ्लाइंग बीस्ट' के नाम से भी जानते हैं। 2017 में उन्होंने यूट्यूब चैनल फ्लाइंग बीस्ट लॉन्च किया। हालांकि इससे पहले गौरव फिट मसलटीवी नाम का एक चैनल था।
- गौरव तनेजा बिजनेस भी करते हैं। उन्होंने रोजियर फूड्स नाम से अपना खुद का घी ब्रांड बनाया है। गौरव तनेजा के 10 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

Meet Pilot couple Gaurav and Ritu: जानिए गौरव तनेजा और रितू राठी कैसे मिले? कब हुई शादी?
रितु राठी का जन्म 20 नवंबर 1990 को हरियाणा में हुआ है। रितु राठी बचपन से ही वह पायलट बनने की ख्वाहिश रखती थीं। दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से स्नातक करने के बाद, वह पायलट की ट्रेनिंग लेने के लिए अमेरिकी चली गई थीं।
रिपोर्ट के मुताबिक गौरव तनेजा और रितु राठी की मुलाकात 2011 में पायलट ट्रेनिंग सेशन के दौरान ही हुई थी। गौरव तनेजा रितु राठी के सीनियर थे। दोनों की दोस्ती यहीं से बढ़ी और धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। गौरव तनेजा ने 2015 में रितु को प्रपोज किया था। गौरव तनेजा और रितु राठी ने 5 फरवरी 2016 को शादी की थी।
गौरव तनेजा और रितु राठी की शादी की कहानी भी दिलचस्प है। जाट परिवार से संबंध रखने वाली रितु राठी ने गौरव की असली पहचान छिपाकर घरवालों से शादी की थी।
2018 में गौरव तनेजा और उनकी पत्नी रितु राठी पहली बार माता-पिता बने। 18 मई 2018 को उनकी बेटी हुई थी। जिसका नाम उन्होंने कैरवी रखा। तीन साल बाद, अक्टूबर 2021 में गौरव और रितु की दूसरी बेटी चैत्रवी का जन्म हुआ था।
गौरव तनेजा और रितु राठी ने एक कपल के तौर पर कई अवॉर्ड जीते हैं, , जैसे 2019 इन्फ्लुएंसर अवार्ड्स में बेस्ट व्लॉगर और 2020 इंडियन सोशल मीडिया अवार्ड्स में बेस्ट यूट्यूब कपल। उन्हें नोबेल पुरस्कार विजेता बराक ओबामा से मिलने का भी अवसर मिला। उन्होंने अमेरिका में रहते हुए भारत का हवाई नक्शा बनाकर एक रिकॉर्ड भी बनाया।
Gaurav Taneja and Ritu Rathee Separation 2024: गौरव तनेजा और रितु राठी तलाक अफवाह
सोशल मीडिया पर गौरव तनेजा और रितु राठी के अलग होने की अफवाह पिछले कुछ दिनों से उड़ रही है। गौरव तनेजा ने इंस्टाग्राम पर इस अफवाह के बाद लिखा है,
''मैं अपने बच्चों और अपने बच्चे की माँ के लिए चुप रहूंगा। अपनी पूरी जिंदगी सारी नकारात्मकता और नफरत के साथ जीने के लिए तैयार हूं। कृपया मेरे से किसी भी तरह के सफाई की उम्मीद ना करें। मर्दों को बहुत जल्दी विलेन बना दिया जाता है। हम रोते नहीं हैं, हम कम बोलते हैं और कम व्यक्त करते हैं। हममें से कुछ लोग ऐसे ही होते हैं। सोशल मीडिया पारिवारिक मामलों पर चर्चा करने की जगह नहीं है। मेरे पास कहने के लिए कुछ नहीं है। उम्मीद है कि सब कुछ जल्द ही सुलझ जाएगा। मेरे पूर्व जन्म के और इस जन्म के बहुत पाप एकाकी होंगे। ये भगवान की कृपा ही है, कि इसी जन्म में, वो मेरे सारे प्रारब्ध नष्ट कर रहे हैं।''












Click it and Unblock the Notifications