Happy Passia: कौन है पंजाब का नया दुश्मन हैप्पी पासिया? 5 लाख का है इनामी, कैसे बना ISI का सबसे भरोसेमंद एजेंट
Gangster Happy Passia: पंजाब पुलिस के लिए इन दिनों मोस्ट वाटेंड और 5 लाख का इनामी आतंकी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया बड़ा सिरदर्द बना हुआ है। पंजाब के जालंधर में फिर से ग्रेनेड हमला हुआ है, ये हमला भाजपा के नेता के घर के बाहर हुआ है, जिससे इलाके में हड़कंप मचा है। पुलिस इस मामले में टेरर एंगल की जांच कर रही है। पुलिस को शक है कि इस हमले के पीछे भी हैप्पी पासिया हो सकता है।
असल में हैप्पी पासिया ने हाल ही में पंजाब में हुए एक के बाद एक ग्रेनेड हमलों की जिम्मेदारी ली थी। चंडीगढ़ के सेक्टर-10 स्थित कोठी पर हुए ग्रेनेड हमले का भी मास्टरमाइंड इसको बताया जा रहा है। ऐसे में हो सकता है कि इस हमले के पीछे भी इसी का हाथ हो...लेकिन पंजाब पुलिस ने अभी तक इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की है। ऐसे में आइए जानते हैं कि हैप्पी पासिया कौन है?

Who is Gangster Happy Passia: कौन है हैप्पी पासिया?
🔴 आतंकी हैप्पी पासिया खालिस्तानी आतंकी संगठन 'बब्बर खालसा इंटरनेशनल' का कमांडर है। हैप्पी पासिया पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI का भरोसेमंद एजेंट भी है।
🔴 आतंकी हैप्पी पासिया के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA ने अरेस्ट वारंट भी जारी किया है। हैप्पी पासिया की सूचना देने वालों पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
🔴 हैप्पी पासिया पिछले कई सालों से अमेरिका में रह रहा है। अमेरिका में रहकर ही वो, बब्बर खालसा इंटरनेशनल संगठन के पाकिस्तान स्थित आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा के लिए काम करता है। उसने उसके जरिए ही वो हमले के लिए हथियार मुहैया कराता है।
🔴 खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक हैप्पी पासिया हर आतंकी गतिविधि पाकिस्तान खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर करता है। बता दें कि पंजाब में हुए अब तक 12 धमाकों में हैप्पी पासिया का कनेक्शन सामने आया है।
🔴 हैप्पी पासिया मैट्रिक पास है। हैप्पी पासिया अमृतसर (ग्रामीण) पुलिस जिले के रामदास पुलिस स्टेशन के तहत पासिया गांव का रहने वाला है। हैप्पी पासिया को लोग 'जोरा' नाम से भी जानते हैं। वो 2021 में मैक्सिको सीमा के माध्यम से अवैध रूप से अमेरिका जाने से पहले कुछ महीनों के लिए यूके में रहा था।
🔴 हैप्पी पासिया कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा ट्रैकिंग से बचने के लिए अलग-अलग देश कोड वाले अनट्रेसेबल "बर्नर" फोन नंबरों का इस्तेमाल करता है।
🔴 टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "पासिया के यूके में रहने वाले आपराधिक साथी हैं, जहां उसने 2020-21 में कुछ महीने बिताए थे, उसके बाद वह अवैध रूप से अमेरिका चला गया। यूके में इन सहयोगियों ने उसे बर्नर फोन नंबर मुहैया कराए थे।'' एक आधिकारिक डोजियर में पासिया से जुड़े तीन यूके फोन नंबर, एक यूएस फोन नंबर और एक भारतीय फोन नंबर का जिक्र है।
17 आपराधिक मामलों में वाटेंड है हैप्पी पासिया
पुलिस के मुताबिक हैप्पी पासिया 17 आपराधिक मामलों में वाटेंड है। जिसमें गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम, शस्त्र अधिनियम, एनडीपीएस अधिनियम और अन्य अपराध शामिल हैं। इनमें से बारह मामले नवंबर 2022 और अप्रैल 2024 के बीच दर्ज किए गए थे। हैप्पी पासिया अप्रैल 2018 में दुबई गया और फरवरी 2019 में भारत लौट आया।
एक अधिकारी के मुताबिक, " हैप्पी पासिया अक्टूबर 2020 में लंदन गया और वापस नहीं लौटा। जाहिर है, किसी अवैध तरीके से वह मैक्सिको सीमा के रास्ते अमेरिका चला गया, जहां वह वर्तमान में रह रहा है।"
हैप्पी पासिया पाकिस्तान स्थित गैंगस्टर से आतंकवादी बने हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा के साथ मिलकर पंजाब में आतंकी वारदातों और जबरन वसूली को अंजाम दे रहा है, जिसमें राज्य में पुलिस प्रतिष्ठानों पर हाल ही में ग्रेनेड हमले भी शामिल हैं, जिसमें "भोले-भाले युवाओं को पैदल सैनिक बनाकर" शामिल किया गया है।
2023 में एनआईए ने भारत में आतंकवादी गतिविधियों में उसकी भूमिका के लिए रिंदा की गिरफ्तारी के लिए किसी भी जानकारी के लिए 10 लाख रुपये के नकद इनाम की घोषणा की थी।












Click it and Unblock the Notifications