Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कौन हैं IPS जया रॉय? जो तहव्वुर राणा से पूछताछ करने वाली NIA टीम को कर रही हैं लीड, बन चुकी है इनपर वेब सीरिज

Tahawwur Rana case (DIG Jaya Roy): 2008 मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा 16 सालों बाद भारत की गिरफ्त में है। 64 साल के तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण टॉप-सीक्रेट मिशन के तहत हुआ है। फिलहाल तहव्वुर राणा अभी 18 दिनों की नेशनल इन्वेस्टिंग एजेंसी (NIA) कस्टडी में है। तहव्वुर राणा से आज सुबह 11:00 बजे 12 एनआईए अधिकारियों की टीम पूछताछ कर रही है। तहव्वुर राणा से पूछताछ करने वाली NIA टीम को लीड आईपीएस अधिकारी डीआईजी जया रॉय कर रही हैं।

26/11 मुंबई आतंकवादी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा से आज सुबह 11 बजे डीआईजी जया रॉय के नेतृत्व में डीएसपी-एसपी रैंक के अधिकारियों वाली 12 एनआईए अधिकारियों की टीम पूछताछ कर रही है। ऐसे में डीआईजी जया रॉय सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गई हैं। ऐसे में आइए जानें कौन हैं IPS अफसर जया रॉय?

Tahawwur Rana case DIG Jaya Roy

Who is DIG Jaya Roy: कौन हैं डीआईजी जया रॉय?

🔴 डीआईजी जया रॉय झारखंड कैडर की 2011 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। जया रॉय, र्तमान में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) में पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) के पद पर कार्यरत हैं। तहव्वुर राणा को भारत लाने में भी जया रॉय ने अहम भूमिका निभाई है।

🔴डीआईजी जया रॉय साल 2019 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। जया रॉय को 2019 में प्रतिनियुक्ति पर चार साल के लिए पुलिस अधीक्षक (एसपी) के रूप में एनआईए में भेजा गया था। जिसे बाद में बढ़ा दिया गया।

🔴 जया रॉय का जन्म 22 अप्रैल 1979 को हुआ है। जया रॉय मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। जया रॉय ने एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद यूपीएससी सिविल सेवा पास की थी। साल 2011 में उन्हें झारखंड कैडर की आईपीएस अधिकारी बनाया गया था। 19 दिसंबर 2011 को उनकी नियुक्ति झारखंड पुलिस में हुई थी।

🔴 डीआईजी जया रॉय जामताड़ा में भी तैनात थीं, जहां साइबर अपराधियों पर उनकी कार्रवाई की अक्सर चर्चा होती है। जया रॉय ने जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर नकेल कसने वाली टीम को लीड करती थीं। ये एक ऐसा मामला है, जिसपर एक चर्चित वेब सीरीज बन चुकी है। जया के इस ऑपरेशन के बारे में ''जामताड़ा'' वेब सीरिज में भी दिखाया गया है।

Take a Poll

जया रॉय के अलावा एनआईए एक और वरिष्ठ अधिकारी आशीष बत्रा भी इस केस में अहम भूमिका निभा रहे हैं...आइए जानें कौन हैं वो?

IPS Ashish Batra

who is IPS Ashish Batra: कौन हैं आईपीएस आशीष बत्रा?

झारखंड कैडर के 1997 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी आशीष बत्रा वर्तमान में एनआईए में महानिरीक्षक (आईजी) के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें 2019 में पांच साल के कार्यकाल के लिए एजेंसी में प्रतिनियुक्त किया गया था, जिसे गृह मंत्रालय द्वारा 15 सितंबर, 2024 तक दो साल के लिए बढ़ा दिया गया है।

एनआईए में शामिल होने से पहले आशीष बत्रा 20 जनवरी, 2018 से उग्रवाद विरोधी इकाई झारखंड जगुआर के आईजी थे। उन्होंने झारखंड पुलिस के प्रवक्ता के रूप में भी काम किया है और आईजी अभियान के रूप में अतिरिक्त कार्यभार संभाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+