चित्रा त्रिपाठी के Ex-पति अतुल अग्रवाल क्या करते हैं? कितनी है संपत्ति? तलाक के बाद क्यों चर्चा में है रिश्ता!
Chitra Tripathi & Atul Agrawal Divorce: देश की मशहूर टीवी न्यूज एंकर चित्रा त्रिपाठी ने अपनी 16 सालों की शादी को खत्म कर लिया है और तलाक की घोषणा की है। चित्रा त्रिपाठी ने जब से अपने पति अतुल अग्रवाल के साथ अपने तलाक की बात जगजाहिर की है, तब से वो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। उनका और उनके पति अतुल अग्रवाल का सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रहा है। तलाक के बाद उनके रिश्ते को लेकर चर्चा हो रही है।
चित्रा त्रिपाठी और अतुल अग्रवाल की शादी क्यों टूटी...? इसको लेकर चर्चाएं हो रही हैं। चित्रा त्रिपाठी और अतुल में से किसी ने भी अपने तलाक की वजह नहीं बताई है। वहीं कई यूजर ने भी जानना चाहते हैं कि आखिर चित्रा त्रिपाठी के Ex-पति अतुल अग्रवाल कौन हैं और क्या करते हैं? उनकी संपत्ति को लेकर भी चर्चा हो रही है। तो बता दें कि अतुल अग्रवाल एक अनुभवी पत्रकार हैं और मीडिया चैनल ''हिंदी खबर'' के डायरेक्टर हैं। अतुल अग्रवाल हिंदी खबर न्यूज चैनल के प्रधान संपादक भी हैं।

who is Atul Agrawal: कौन हैं अतुल अग्रवाल और क्या करते हैं?
हिंदी खबर चैनल पर दी गई जानकारी के मुताबिक, अतुल अग्रवाल लाइव पत्रकारिता के साथ रणनीतिक और परिचालन प्रबंधन में भी लगे हुए हैं। टेलीविजन पत्रकारिता और प्रिंट मीडिया में अलग-अलग पदों पर 21 सालों से ज्यादा अनुभव है।
अतुल अग्रवाल इससे पहले नेटवर्क 18, आईबीएन 7, ईटीवी, जी न्यूज, न्यूज 24, इंडिया न्यूज, डीडी न्यूज जैसे भारत के कई नेशनल चैनलों के साथ रणनीतिक और परिचालन क्षेत्रों में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं।
हिंदी खबर, ''लैंडमार्क अपार्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड'' के नाम से रजिस्टर है। जो देश के 12 राज्यों में काम कर रहा है। हिंदी खबर समाचार चैनल को 2016 में हिंदी भाषा में लॉन्च किया गया था। हिंदी खबर की टीम में फिलहाल 500 से ज्यादा कर्मचारी काम कर रहे हैं। इसका मुख्यालय उत्तर प्रदेश के नोएडा में है।
Atul Agrawal Property: सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इनकी संपत्ति की चर्चा की है कि लेकिन अधिकारिक तौर पर इनकी संपत्ति की जानकारी मौजूद नहीं है। लेकिन हिंदी खबर के डायरेक्टर होने के नाते कहा जा सकता है कि इनकी एक महीने की कमाई लाखों में होगी। लेकिन चैनल की अधिकारिक वेबसाइट पर इनकी सैलरी के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
होइहि सोइ जो राम रचि राखा।
— अतुल अग्रवाल | Atul Agrawal 🇮🇳 (@atulaum_) March 20, 2025
को करि तर्क बढ़ावै साखा॥
अस कहि लगे जपन हरिनामा।
गईं सती जहँ प्रभु सुखधामा॥
सब अच्छा है, आगे भी अच्छा ही होगा. पत्नी का प्रत्येक निर्णय आज तक लागू होता रहा है तो आज क्यों नहीं? परिजनों, मित्रों की सुहानुभूति/फ़िक्र के लिए धन्यवाद 🙏🏻 #chitratripathi… pic.twitter.com/9aPCdONrWv
अतुल अग्रवाल बोले- 'पत्नी का प्रत्येक निर्णय आज तक लागू होता रहा है तो आज क्यों नहीं?'
चित्रा त्रिपाठी के तलाक वाले पोस्ट के एक दिन बाद अतुल अग्रवाल ने भी सोशल मीडिया पर इसको लेकर पोस्ट किया। अतुल अग्रवाल ने लिखा, ''होइहि सोइ जो राम रचि राखा। को करि तर्क बढ़ावै साखा॥ अस कहि लगे जपन हरिनामा। गईं सती जहं प्रभु सुखधामा॥ सब अच्छा है, आगे भी अच्छा ही होगा। पत्नी का प्रत्येक निर्णय आज तक लागू होता रहा है तो आज क्यों नहीं? परिजनों, मित्रों की सुहानुभूति/फिक्र के लिए धन्यवाद..।''
चित्रा त्रिपाठी और अतुल अग्रवाल के बीच आखिर क्या हुआ?
जैसा कि हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि चित्रा त्रिपाठी और अतुल अग्रवाल में से किसी ने भी तलाक के कारणों का खुलासा नहीं किया है। हालांकि 2022 में कुछ ऐसा हुआ और लोगों का अनुमान है कि इस जोड़े के तलाक के पीछे कोई खास विवाद हो सकता है।
After 16 wonderful years together, we began a planned separation some time ago and now feel ready to formalize it—not as husband and wife, but as co-parents and family. We remain devoted to raising our son together and are grateful to our loved ones for their support during this…
— Chitra Tripathi (@chitraaum) March 19, 2025
2022 में ऐसी खबरें थीं कि चित्रा और अतुल कथित तौर पर अपनी शादी में आई दरार से परेशान थे। उस दौरान, अतुल ने एक्स पर एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश नोएडा पुलिस को टैग किया और बताया कि कुछ लुटेरों ने उन पर हमला किया। अतुल अग्रवाल के ट्वीट के वायरल होने के बाद नोएडा पुलिस ने तुरंत मामले की जांच की। जिसके बाद नोएडा पुलिस ने कहा कि अतुल ने लूट की घटना के बारे में झूठ बोला और वह कथित तौर पर एक महिला मित्र के साथ OYO होटल रूम में थे। उस दौरान अतुल ने चित्रा त्रिपाठी से इस मामले को छिपाने के लिए लूट की कहानी बनाई थी।
अब सोशल मीडिया पर लोग इसी घटना को दोनों के तलाक की वजह बता रहे हैं। हालांकि चित्रा ने कहा है कि वो और अतुल अपने बच्चे की परवरिश के लिए साथ में हैं।












Click it and Unblock the Notifications