कौन है बंटी चोर, जिस पर बनी थी फिल्म Oye Lucky! Lucky Oye! जानिए कितनी है उसकी प्रॉपर्टी

Who is Bunty Chor: पुलिस के हाथ चढ़ा बंटी चोर ने 1993 में 9 क्लास के बाद से ही चोरी करना शुरू कर दिया था। दिल्ली में अपनी पहली नजरबंदी के बाद वो पुलिस हिरासत से भाग निकलने में सफल रहा।

Bunty Chor

Bunty Chor: दिल्ली के सुपर चोर बंटी उर्फ देवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। 500 किलोमीटर तक पुलिस ने बंटी का पीछा किया और उत्तर प्रदेश के कानपुर से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बंटी चोर को हिरासत में लेने के बाद जानकारी दी। हाल ही में उसने ग्रेटर कैलाश के दो घरों में चोरी की थी, जिसमें लाखों का सामान शामिल था।

कौन है बंटी चोर?
सुपर चोर के नाम से मशहूर देविंदर सिंह उर्फ बंटी पर देशभर में 500 से भी ज्यादा चोरियां करने का आरोप है। बंटी ने 1993 में 9 क्लास के बाद से ही चोरी करना शुरू कर दिया था। दिल्ली में अपनी पहली नजरबंदी के बाद वो पुलिस हिरासत से भाग निकलने में सफल रहा। दिलचस्प बात तो ये है कि बंटी सारी चोरियां रात 2 बजे से सुबह 6 बजे के बीच करता था।

2018 में बंटी चोर पर बनी फिल्म
साल 2008 में एक फिल्म आई थी ओए लकी लकी ओए। अभय देओल अभिनीत ये फिल्म बंटी चोर की जिंदगी पर ही आधारित थी। साल 2010 का वक्त था, जब 3 साल की सजा काटने के बाद बंटी चोर ने खुद को सुधारने की कसम खाई। इसके बाद उसने मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 4 में हिस्सा भी लिया।

हाइटेक चोरी में हुई 13 साल की सजा
हालांकि, एक साल बाद ही चोरी करते हुए उसका एक वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया और वो फिर से चोरी करने लगा। केरल के तिरुवनंतपुरम में एक एनआरआई के घर साल 2013 में चोरी हुई। ये चोरी बंटी चोर ने ही की थी, जिसके बाद उसे 13 सालों की सजा सुनाई गई। बंटी ने कारोबारी के घर से 28 लाख रुपये की कीमत की एक एसयूवी, एक लैपटॉप और दो मोबाइल फोन चुराए थे। इस हाईटेक चोरी के 6 दिनों के बाद पुलिस ने उसे पुणे से गिरफ्तार कर लिया था।

क्या होता है बंटी चोर का टारगेट?
बताते चलें कि बंटी चोर अकसर रात के वक्त ही चोरी करता था। चोरी करने के लिए वो अकसर रात के 2 बजे से सुबह के 6 बजे का समय ही चुनता था। इसके अलावा किसी के घर में घुसने के लिए बंटी खिड़की को पेचकस की मदद से खोलने की भी कोशिश करता था। बंटी का टारगेट लग्जरी गाड़ियां, एन्टीक फर्नीचर और ज्वैलरी जैसी चीजों पर रहता था। हालांकि, इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, बंटी चोर ने इतनी चोरियां करने के बाद भी कोई प्रॉपर्टी नहीं खरीदी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+