जानिए कौन थीं BJP नेता सोनाली फोगाट, पति की रहस्‍यमयी मौत और बिग बॉस से हुई थीं मशहूर

जानिए कौन थीं BJP नेता सोनाली फोगाट, पति की रहस्‍यमयी मौत और बिग बॉस से हुई थीं मशहूर

नई दिल्ली, 23 अगस्त: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता और अभिनेत्री सोनाली फोगट का मंगलवार (23 अगस्त) को गोवा में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 43 साल की थीं। सोनाली फोगट ने कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ भाजपा के टिकट पर आदमपुर निर्वाचन क्षेत्र से हरियाणा से पिछला विधानसभा चुनाव लड़ा था। हालांकि इस चुनाव में वो हार गई थीं। सोनाली फोगाट अपने पति की रहस्‍यमयी मौत और बिग बॉस से देशभर में मशहूर हुई थीं। सोनाली फोगाट बिग बॉस-14 की कंटेस्टेंट थीं। शो में उन्होंने अपने पति की मौत और उसके बाद की जिंदगी के बारे में कई बार बताया था। सोनाली फोगाट की एक बेटी भी हैं, जो अभी हाई स्कूल में पढ़ाई कर रही हैं। आइए जानें कौन हैं सोनाली फोगाट?

कौन थीं सोनाली फोगाट?

कौन थीं सोनाली फोगाट?

सोनाली फोगाट भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता थीं और वह पिछले हरियाणा विधानसभा चुनाव में हिसार जिले की आदमपुर विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरी थीं। बीजेपी नेता होने के अलावा सोनाली फोगाट एक एक्ट्रेस भी थीं। वह दूरदर्शन पर कई शो में एंकरिंग कर चुकी हैं। सोनाली फोगाट को बिग बॉस 14 में भी देखा गया था। वह टिकटॉक की स्‍टार भी रह चुकी थीं।

किसान परिवार में हुआ था सोनाली फोगाट का जन्म

किसान परिवार में हुआ था सोनाली फोगाट का जन्म

सोनाली फोगाट का जन्‍म 21 सितंबर 1979 को हरियाणा के फतेहाबाद में हुआ था। वह 43 साल की थीं। सोनाली फोगाट का जन्म हिरयाणा के आम घर में हुआ था। सोनाली फोगाट के पिता एक किसान थे। फोगट का जन्म और पालन-पोषण हरियाणा के फतेहाबाद के भुथन गांव में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। उनकी तीन बहने हैं और एक भाई है।

कैसे की सोनाली ने अपने करियर की शुरुआत

कैसे की सोनाली ने अपने करियर की शुरुआत

सोनाली फोगाट ने 2006 में अपने करियर की शुरुआत हिसार दूरदर्शन में एंकरिंग से की थी। इसके बाद साल 2008 में सोनाली फोगाट भाजपा में शामिल हो गई थीं, उस वक्त से ही सोनाली फोगाट भाजपा की एक्टिव मेंबर रही हैं। सोनली फोगाट ने टीवी सीरियल 'अम्मा' में नवाब शाह की पत्नी का किरदार निभाया था। इसके अलावा सोनाली हरियाणवी सॉन्‍ग 'बंदूक आली जाटणी' में भी नजर आ चुकी हैं। सोनाली एक वेब सीरीज 'द स्‍टोरी ऑफ बदमाशगढ़' में भी नजर आ चुकी हैं।

पति की हुई थी रहस्‍यमयी मौत

पति की हुई थी रहस्‍यमयी मौत

सोनाली फोगाट की शादी उनकी बड़ी बहन के देवर संजय फोगाट से हुई थी। साल 2016 में सोनाली फोगाट उस वक्त चर्चा में आ गई थीं, जब उनके पति संजय फोगाट की मौत फॉर्म हाउस में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी। सोनाली ने अपने पति की मौत का जिक्र बिग बॉस-14 में भी किया था। सोनाली ने बताया था कि जब उनके पति की मौत हुई, वह उनके साथ फॉर्म हाउस पर नहीं थी। सोनाली ने कहा था कि वह उस वक्त मुंबई में थीं। सोनाली ने बिग बॉस में कहा था कि उनको अपने पति की मौत का गहरा सदमा लगा था। सोनाली ने रोते हुए कहा कि पति को खोने के बाद वह 6-7 महीनों तक सो नहीं पाई थीं। बिल्कुल अकेली और जीवन से निराश हो गई थीं। लेकन अपनी बेटी के लिए उन्होंने खुद को संभाला।

अपने पीछे बेटी छोड़ गईं सोनाली फोगाट

अपने पीछे बेटी छोड़ गईं सोनाली फोगाट

सोनाली फोगाट की एक बेटी भी है, जिसका नाम यशोदरा फोगाट है। सोनाली और संजय फोगाट की इकलौती बेटी यशोदरा फोगाट हॉस्टल में रहकर हाई स्कूल की पढ़ाई करती हैं। सोनाली की बेटी बिग बॉस-14 में भी अपनी मां से मिलने आई थीं। सोनाली अक्सर अपनी बेटी के साथ अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो और रील पोस्ट करते रहती थीं।

जब एक अधिकारी को सोनाली फोगाट ने मारा था चप्पल

जब एक अधिकारी को सोनाली फोगाट ने मारा था चप्पल

सोनाली फोगाट भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चे की नेशनल वर्किंग कमि‍टी की वाइस प्रेसिडेंट थीं। सोनाली फोगट एक बार उस समय विवादों में आ गई थीं, जब उन्होंने दो साल पहले जून, 2020 में एक अध‍िकारी को चप्‍पल से मारा था। बालसमंद मार्केट सेक्रेटरी सुल्तान सिंह के एक सदस्य की सोनाली फोगाट ने चप्पल से पिटाई की थी। उसने कथित तौर पर उस पर गाली देने का आरोप लगाते हुए उसकी पिटाई की है।

बहन और बहनोई के खिलाफ मारपीट का लगाया था आरोप

बहन और बहनोई के खिलाफ मारपीट का लगाया था आरोप

सोनाली फोगाट ने कुछ साल पहले अपनी बहन और बहनोई के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। उनका दावा था कि ये मामला मारपीट का है। 08 अक्टूबर 2019 को सोनाली फोगाट अपने एक भाषण को लेकर भी चर्चा में आ गई थीं, जब उन्होंने हिसार के गांव में रैली के दौरान लोगों से 'भारत माता की जय' के नारे लगाने को कहा था। सोनाली ने इस दौरान कहा था कि जो लोग नारा नहीं लगा रहे हैं, वो बेशक पाकिस्‍तान से हैं। बाद में सोनाली फोगाट ने अपने इस भाषण के लिए माफी मांगी थी।

मौते के कुछ घंटे पहले सोनाली ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था वीडियो

मौते के कुछ घंटे पहले सोनाली ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था वीडियो

अपनी मौत से कुछ घंटे पहले, उसने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसके पृष्ठभूमि में मोहम्मद रफी का गाने 'रुख से जरा निकब तो हटा दो मेरे हजूर...' चल रहा था। सोनाली इस वीडियो में गुलाबी रंग के दुपट्टे की पगड़ी पहनी हुई हैं और उसी से अपना चेहरा ढ़के हुए हैं। सोनाली ने उसी पोशाक में अपनी ट्विटर प्रोफाइल तस्वीर भी बदली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+