नरेंद्र मोदी की सफलता के पीछे किसका हाथ?

narendra modi
नयी दिल्ली। भाजपा के पीएम उम्मीदवार बनें नरेंद्र मोदी मोदी गुजरात में हों, दिल्‍ली में या किसी कोने में, मित्रों के बीच हों या विरोधियों पर ताना कस रहे हों, लोग हर हाल में उन्हें सुनना चाहते हैं। उनके शब्दों पर लोगों की तालियों की गड़गड़ाहट भले ही विरोधियों को कांटे की तरह चुभती हों, लेकिन मोदी हर बार एक राहत की सांस लेते हैं। मोदी की अब तक की सफलता के पीछे कौन है? क्‍या यह प्रश्‍न आपके दिमाग में पहले कभी आया। अगर हां, तो उत्‍तर आपके सामने है। मोदी की सफलता के पीछे विशेषज्ञों की एक टीम का हाथ है।

नरेंद्र मोदी को अपने भाषण के बाद लोगों की भारी भीड़ और उनकी तालियों की गड़गड़ाहट उनकी और पीछे काम कर रही टीम की मेहनत के बल पर मिलती है। कहने का मतलब है कि हर भाषण, हर जनसभा से पहले मोदी खास तैयारी करते हैं। अगर कहा जाए तो अपनी बढ़ती लोकप्रियता के पीछे खुद मोदी का हाथ है। मोदी को इस बात का इल्म है कि उनके भाषण का श्रोताओं और दर्शकों पर क्या असर होता है। इसे मोदी की सियासी बिसात की चाल कहे या फिर लोगों से जुड़ने की वास्तविक जरूरत, मोदी इसके लिए जोरदार तैयारियां करते हैं। मोदी के पास अपने भाषण को श्रोताओं के मुताबिक ढालने की अद्भुत क्षमता है। विशेषज्ञों की एक पूरी टीम उनके भाषण के लिए तैयारी करती है, बावजूद इसके मोदी हर सभा से खुद वहां के मसले को समझने, वहां के लोगों के स्वभाव को जानने और लोगों की मनोदशा में खुद को उतारने के लिए अथक परिश्रम करते हैं।

मोदी की टीम किसी भी रैली से पहले उन्हें स्‍थानीय स्तर पर इनपुट मुहैया कराती है। इसके अलावा वह रैली में अपनी बात रखने से पहले ग्रुप डिस्कशन में लोगों की बात सुनते हैं। उनके चुनाव अभियान से जुड़े एक शीर्ष सहयोगी के मुताबिक मोदी हर जगह अलग तरह का शॉट लगाते हैं। वह सभी मतदाताओं को एक जैसा नहीं मानते और ना ही वह सिर्फ एक मुद्दे को लेकर बंधे नहीं हैं।

उदाहरण के तौर पर देखे तो 2 अक्टूबर को छात्रों की सभा में उन्होंने देवालय से पहले शौचालय का नारा दिया। जिसपर काफी बवाल हुआ, लेकिन इस सभा से पहले उन्होंने स्थानीय छात्रों से मुलाकात की। उनकी बातें सुनी और फिर अपनी बात रखी। उसी तरह हैदराबाद में रैली आयोजित करते हुए उन्होंने तेलंगाना के लिबरेशन डे का जिक्र किया। हर जगह उनका मुद्दा अलगहोता है। अगर सारांश को तौर पर देखा जाए तो मोदी की सफलता के पीछे खुद मोदी, उनकी अतक मेहनत और उनकी एक सफल टीम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+