कौन हैं 'राम राम भाई सारा ने' वाले अंकित बैयानपुरिया,जिनके साथ PM मोदी ने भी बनाया वीडियो, संघर्ष भरी है कहानी
Ankit Baiyanpuria: 'राम राम भाई सारा ने, आज है मेरा 75 Hard चैलेंज का 74 दिन, सुबह उठकर खाई मैंने ड्राई फ्रूट्स और निकल गया वर्कआउट करने...', ऐसी लाइनें पिछले कुछ दिनों में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा वायरल हुई हैं। ये लाइन अपने डेली ब्लॉग में हरियाणा सोनिपत के रहने वाले फिटनेस इन्फ्लुएंसर अंकित बैयानपुरिया बोला करते हैं। अंकित बैयानपुरिया अब सोशल मीडिया के स्टार बन गए हैं।
अंकित बैयानपुरिया का 'राम राम सारया न' और 75 Hard चैलेंज अब एक ब्रांड बन गया है। लाखों लोग अब अपने वीडियो के शुरुआत में 'राम राम भाई सारा ने' बोला करते हैं। सिर्फ आम लोग ही नहीं अब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अंकित बैयानपुरिया के साथ एक वीडियो बनाया है। जिसको उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार 01 अक्टूबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अंकित के साथ वीडियो शेयर कर लिखा, ''आज, जब देश स्वच्छता पर ध्यान केंद्रित कर रहा है, अंकित बैयनपुरिया और मैंने भी वही किया! केवल स्वच्छता के अलावा, हमने इसमें फिटनेस और खुशहाली को भी शामिल किया है। यह सब स्वच्छ और स्वस्थ भारत की भावना के बारे में है!''
अंकित बैयानपुरिया ने 75 हार्ड नाम का एक फिटनेंस चैलेंज लिया था, जिसके हर दिन की जर्नी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम चैनल @ankit_baiyanpuria और यूट्यूब चैनल पर शेयर किया था। इन 75 दिनों में अंकित के हजारों से मिलियन में फॉलोअर्स पहुंच गए।
सोशल मीडिया स्टार बन गए हैं अंकित बैयानपुरिया
आज अंकित के इंस्टाग्राम पर 4.7 मिलियन और यूट्यूब चैनल पर 1.65 मिलियन फॉलोअर्स हैं। (खबर लिखे जाने तक) अंकित को लोगों ने इसलिए पसंद किया क्योंकि वह गांव के एक देसी लड़के की तरह सबके सामने आए, जिसने अपनी बॉडी बनाने के लिए कोई फैंसी जिम या प्रोटीन पॉउडर का सहारा नहीं लिया। उन्होंने देसी तरीके से अपनी धांसू बॉडी बनाई है। जिसपर आज पूरा हिन्दुस्तान फिदा है।

अंकित बैयानपुरिया पिछले कुछ दिनों में इतने वायरल हो गए हैं कि बिगबॉस ओटीटी के विनर एल्विश यादव, कॉमेडियन भारती, रणवीर अलाहाबादी जैसे लोगों ने उनसे मुलाकात की है। इसके अलावा कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी अंकित की तारीफ कर रहे हैं और उनका इंटरव्यू ले रहे हैं। अंकित को सोशल मीडिया पर 'जीरो हेटर्स' वाला टैग भी मिला है।

Meet Ankit Baiyanpuria: कौन हैं अंकित बैयानपुरिया
- - अंकित बैयानपुरिया का असली नाम अंकित सिंह (Ankit Singh) है। जो हरियाणा के सोनीपत के बयानपुर गांव के रहने वाले हैं। वह एक देसी फिटनेस इन्फ्लुएंसर, सोशल मीडिया ब्लॉगर और रेसरल हैं। अंकित बैयानपुरिया सोशल मीडिया पर भारत की पारंपरिक और स्वदेशी वर्कआउट तरीकों को बढ़ावा देने के लिए फेमस हुए हैं।
- -अंकित बैयानपुरिया का जन्म 31 अगस्त को सोनीपत हरियाणा में हुआ था। अंकित के पिता एक किसान हैं और मां हाउस वाइफ। अंकित की दो बड़ी बहनें भी हैं। अंकित शादीशुदा नहीं हैं। उनका कहना है कि उनकी पर्सनल लाइफ के लिए उनके पास अभी बहुत वक्त है।
- -अंकित ने प्राथमिक शिक्षा गांव के ही सरकारी स्कूल से की है। उन्होंने 10वीं कक्षा तक की पढ़ाई सरकारी स्कूल बयानपुर लहरारा से की है। इसके बाद उन्होंने 11वीं और 12वीं कक्षा के लिए 2013 से 2015 तक गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मॉडल टाउन, सोनीपत से पढ़ाई की।
- -अंकित ने आर्टस से ग्रेजुएशन महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीआईजे), रोहतक से की है। अंकित ने अपना करियर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैसला किया।
- -अंकित फिलहाल कोई प्राइवेट जॉब करते हैं। इससे पहले वो फूड डिलीवरी का भी काम कर चुके हैं।

Ankit Baiyanpuria Career Journey: अंकित बैयानपुरिया का करियर
- -अंकित बैयानपुरिया ने सबसे पहले यूट्यूब पर अपने करियर की शुरुआत 'हरियाणवी खागड़' नाम के अपने चैनल पर हरियाणवी में फनी वीडियो बनाकर की। अंकित बैयनपुरिया ने 2013 में ये चैनल बनाया था। जिसके बाद 27 मार्च 2017 को उन्होंने अपना पहला वीडियो पोस्ट किया था।
- -कोरोना वायरल लॉकडाउन के दौरान उन्होंने अपना फोकस फनी वीडियो से हटाकर डायट और वर्कआउट सहित फिटनेस की चीजों पर दिया। जिसके बाद उन्होंने अपने YouTube चैनल का नाम बदलकर ''Ankit Baiyanpuria'' रख लिया।
- -यहीं से अंकित बैयानपुरिया की जर्नी शुरू हुई। अंकित अपने चैनल पर देसी कुश्ती, सपाटे, रस्सी पर चढ़ना, दौड़ने, पारंपरिक कुश्ती वाले वर्कआउट के वीडियो डालते हैं। वह अपने गांव में ही देसी तरीके से अपने कोच कृष्ण पहलवान से ट्रेनिंग लेते हैं।

- -75 हार्ड डे का चैलेंज लेने के बाद जून 2023 में अंकित के यूट्यूब चैनल पर 1,00,000 फॉलोअर्स हुए। जिसके बाद उन्हें यूट्यूब से सिल्वर प्ले बटन मिला।
- -क्या है 75 हार्ड चैलेंज: 27 जून को अंकित बैयानपुरिया ने 75 हार्ड चैलेंज की शुरुआत की थी। 75 हार्ड चैलेंज 2020 में अमेरिकी उद्यमी और लेखक एंडी फ्रिसेला ने बनाया था। इस चैलेंज में सेल्फी लेना, शराब या जंक-फास्ट फूड ना खाना, डेली 4-5 लीटर पानी पीना, दिन में दो बार वर्कआउट करना, रात को सोते वक्त एक किताब के 10 पन्ने पढ़ना, जैसे दैनिक कार्य शामिल हैं। इनमें से किसी भी कार्य को पूरा करने में असफल होने का मतलब है कि चैलेंज को फिर से पहले दिन से शुरू करना है। अंकित ने अपनी मानसिक दृढ़ता को बढ़ाने के लिए इस चुनौती को स्वीकार किया था। उनका 75 हार्ड चैलेंज 11 सितंबर 2023 को पूरा हुआ था।

अंकित बैयानपुरिया फिटनेस को लेकर लाना चाहते हैं जागरुकता
अंकित का कहना है कि वो लोगों में फिटनेस को लेकर जागरुकता लाना चाहते हैं। वो लोगों को बताना चाहते हैं कि आपको शारीरिक के साथ-साथ मानसिक तौर पर भी फिट रहना बहुत जरूरी है। अंकित का कहना है कि लोग आजकल अपने देसी चीजों को छोड़कर बॉडी बनाने के लिए फैंसी चीजों की ओर भाग रहे हैं। अंकित का कहना है कि उन्होंने घर का खाना रोटी-सब्जी, दाल चावल , घी-दूध खाकर अपनी बॉडी बनाई है।
Ankit Baiyanpuria Routine: अंकित बैयानपुरिया डेली रूटीन
अंकित शाकाहारी भोजन करते हैं। जिसमें दूध, बादाम और घी और घर का बना खाना शामिल होता है। हालांकि उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि कुछ सालों पहले वो अंडा खाया करते थे लेकिन अब नहीं खाते हैं। अपने वर्कआउट के बाद, वह अक्सर बादाम रगड़ा वाली दूध पीते हैं। वो दिन में दो बार कसरत करते हैं।
Ankit Baiyanpuria Net Worth: अंकित बैयानपुरिया की संपत्ति
अंकित बैयनपुरिया की कुल संपत्ति लगभग 25-30 लाख की है। वह सलाना (2023 तक) फिलहाल 10-12 लाख कमाते हैं। अंकित की इनकम का मेन सोर्स फिलहाल YouTube वीडियो और इंस्टाग्राम-फेसबुक वीडियो है।












Click it and Unblock the Notifications