कौन है दुनिया के सबसे अमीर शख्स की पत्नी! अंबानी-अडानी की टोटल संपत्ति भी पड़ जाएगी कम
Abdul Mateen Anisha Rosnah: अनीशा रोस्नाह कुछ दिनों पहले तक एक अनजान चेहरा थीं...लेकिन आज के वक्त में वह दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार शख्स की पत्नी हैं। 29 वर्षीय अनीशा रोस्नाह, जिनका पूरा नाम यांग मुलिया अनीशा रोस्नाह, उन्होंने हाल ही में ब्रुनेई के शहजादा अब्दुल मतीन से शादी की है।
शहजादा अब्दुल मतीन, दुनिया के सबसे लंबे वक्त तक राज करने वाले और सबसे अमीर सुल्तानों में शामिल ब्रुनेई के सुल्तान हसनल बोल्किया के बेटे हैं। शहजादा अब्दुल मतीन अक्सर अपने लैविश लाइफ और सैन्य सेवा के लिए चर्चाओं में रहते हैं।

32 वर्षीय प्रिंस अब्दुल मतीन को एशिया के सबसे योग्य कुंवारों में शामिल माना जाता था। ऐसे में शादी होने के बाद से अनीशा रोस्नाह ब्रुनेई में एक प्रमुख नाम बन गई हैं।
दुनिया के सबसे अमीर शख्स में से एक हैं प्रिंस अब्दुल मतीन
ब्रुनेई शाही परिवार दुनिया के सबसे अमीर परिवारों में से एक है। ब्रुनेई शाही परिवार के बारे में जो कुछ ज्ञात है, उसके आधार पर प्रिंस अब्दुल मतीन की सटीक कुल संपत्ति का अनुमान लगाना संभव नहीं है। सरल शब्दों में कहे तो अगर आप भारत के बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और गौतम अडानी की टोटल संपत्ति मिला भी देंगे तो इनकी संपत्ति ज्यादा होगी।
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रुनेई अपने तेल और गैस भंडार की वजह से दुनिया के सबसे रईस लोगों में शामिल हैं। शाही परिवार के सदस्यों के पास बहुत ज्यादा निजी संपत्ति है। प्रिंस मतीन के लैविश लाइफ स्टाइल की तुलना अक्सर इंग्लैंड के प्रिंस हैरी से की जाती है।
Who is Anisha Rosnah: कौन हैं अनीशा रोस्नाह
- अब्दुल मतीन की पत्नी अनीशा रोस्नाह, ब्रुनेई के नेता सुल्तान हसनल बोलकिया के सलाहकार की पोती हैं।
- अनीशा रोस्नाह ने यूके की यूनिवर्सिटी ऑफ बाथ से स्नातक की डिग्री ली है। अब्दुल मतीन उनके साथ अपने रिश्ते के बारे में पिछले साल बताया था।
- अनीशा रोस्नाह फैशन लेबल सिल्क कलेक्टिव की फाउंडर और पर्यटन कंपनी ऑथेनरीरी की को-फाउंडर हैं।
Abdul Mateen: जानिए प्रिंस अब्दुल मतीन के बारे में?
- हॉलीवुड हस्तियों से मिलते जुलते प्रिंस अब्दुल मतीन इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह फाइटर जेट उड़ाने, स्पीडबोट चलाने और वर्कआउट की तस्वीरें डालने के लिए काफी मशहूर हैं।
- प्रिंस अब्दुल मतीन एक हेलीकॉप्टर पायलट, रॉयल ब्रुनेई वायु सेना में एक प्रमुख और एक पेशेवर पोलो खिलाड़ी है। प्रिंस अब्दुल मतीन के इंस्टाग्राम पर 25 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।












Click it and Unblock the Notifications