कौन हैं अनन्या सोनी, जिन्हें इंटरनेट पर बता दिया गया था कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे की पत्नी! हुआ विवाद
Ananya soni: लोकसभा चुनाव 2024 के बीच सोशल मीडिया पर नेताओं की निजी जिंदगी से जुड़ी कई चीजें वायरल हुईं। ऐसा ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ भी हुआ था, जब इंटरनेट पर उनकी पत्नी का नाम 'अनन्या सोनी' बताया गया था। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई। असल में अनन्या सोनी एक एक्ट्रेस हैं।
असल में किसी शख्स ने मल्लिकार्जुन खड़गे के विकिपीडिया पेज को एडिट करके उनकी पत्नी का नाम 'अनन्या सोनी' कर दिया था। सिर्फ नाम ही नहीं बदला गया था, बल्कि ये भी जानकारी लिखी गई थी कि खड़गे की शादी 13 मई 1968 को हुई थी।

सोशल मीडिया पर लोग इस विकिपीडिया पेज के स्क्रीनशॉट को शेयर करने लगे। हालांकि कांग्रेस अध्यक्ष के दफ्तर की ओर से इसपर फौरन कार्रवाई की गई और इसमें सुधार कर पत्नी राधाबाई खड़गे का नाम लिखा गया।
'अनन्या सोनी' एक साउथ एक्ट्रेस और मॉडल हैं। विकिपीडिया पर नाम बदलने की वजह से, अनन्या सोनी चर्चा में आ गई हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि आखिर ये अनन्या सोनी हैं कौन?

who is Ananya soni: कौन हैं अनन्या सोनी?
- अनन्या सोनी साउथ इंडियन एक्ट्रेस और मॉडल हैं। इनका जन्म 13 जुलाई 1994 को हुआ था। अनन्या सोनी ने अभी तक ज्यादातर काम अपना दक्षिण भारत सिनेमा इंडस्टी में किया है।अ नन्या सोनी ने पढ़ाई मास कम्युनिकेशन में की है।
- अनन्या सोनी 2015 में मिस इंडिया ऑस्ट्रेलिया इंटरनेशनल और 2016 में मिस एशिया वर्ल्ड का खिताब भी जीता है।
- अनन्या सोनी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2017 में की थी। अनन्या सोनी की पहली फिल्म 2017 में तेलुगु फिल्म शमंतकमणि आई थी। अपनी पहली ही फिल्म से अनन्या सोनी छाई गई थीं और उन्हें एक अलग पहचान मिली थी।
- अनन्या सोनी ने अब तक हिंदी सिनेमा इंडस्ट्री के कई लोगों के साथ काम किया है। अनन्या सोनी फिल्मों और शो के अलावा कई ब्रांडों के लिए भी मॉडलिंग करती हैं।
कौन हैं मल्लिकार्जुन खड़गे की पत्नी?
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की पत्नी का नाम राधाबाई खड़गे हैं। राधाबाई खड़गे को कई सारे सार्वजनिक कार्यक्रमों में मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ देखा गया है।
लोकसभा चुनाव के दौरान भी राधाबाई खड़गे को वोटिंग के बाद देखा गया था। उन्होंने कलबुर्गी जिले के चित्तपुर शहर के पास एक गांव के सरकारी प्राथमिक विद्यालय में वोट किया था।












Click it and Unblock the Notifications