अलका लांबा का विवादों से रहा है पुराना नाता, कांग्रेस छोड़ बनीं थी AAP की विधायक

कौन हैं विधायक अलका लांबा, जिनके इस्तीफे पर आम आदमी पार्टी में मचा है घमासान।

Recommended Video

    Alka Lamba कौन है, जानें AAP MLA की Political Journey | Alka Lamba Biography | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। 2019 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले दिल्ली में सरकार चला रही आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के भीतर घमासान छिड़ गया है। आप विधायक अलका लांबा (Alka Lamba) से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने पार्टी के खिलाफ जाने के आरोप में इस्तीफा मांग लिया है। दरअसल, दिल्ली की राजौरी गार्डन विधानसभा सीट से शुक्रवार को आप (AAP) विधायक जरनैल सिंह की ओर से विधानसभा में प्रस्ताव पेश किया गया कि 1984 के सिख विरोधी दंगों (1984 Sikh Riots) में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) की भी भूमिका थी, इसलिए उनसे भारत रत्न वापस लेने का प्रस्ताव पास किया जाए। इसके विरोध में अलका लांबा ने सदन से वॉक आउट किया, जिसके बाद पार्टी में हंगामा मच गया। आखिर कौन हैं विधायक अलका लांबा, जिनके इस्तीफे पर इतना घमासान मचा हुआ है।

    बेस्ट एथलीट रह चुकी हैं अलका लांबा

    बेस्ट एथलीट रह चुकी हैं अलका लांबा

    अलका लांबा वर्तमान में दिल्ली की चांदनी चौक सीट से आम आदमी पार्टी की विधायक हैं। इससे पहले अलका लांबा करीब 20 सालों तक कांग्रेस पार्टी में सक्रिय रहीं। दिसंबर 2014 में राहुल गांधी के ऊपर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए अलका ने कांग्रेस छोड़कर आप की सदस्यता ग्रहण की थी। 2015 के विधानसभा चुनावों में भाजपा की सुमन कुमार गुप्ता को हराकर अलका लांबा आप की विधायक बनीं। अलका ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के दयाल सिंह कॉलेज और सेंट स्टीफंस कॉलेज से एमएससी व एमएड की पढ़ाई की है। साल 1995-96 में उन्हें कॉलेज की बेस्ट एथलीट के पद से भी नवाजा गया था।

    पूर्व सीएम मदनलाल खुराना के सामने लड़ा था चुनाव

    पूर्व सीएम मदनलाल खुराना के सामने लड़ा था चुनाव

    अलका लांबा ने साल 1994 में सियासत की दुनिया में कदम रखा था। साल 1997 में अलका लांबा कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनकर सुर्खियों में आईं। साल 2003 में अलका लांबा कांग्रेस के टिकट पर दिल्ली की मोती नगर विधानसभा सीट से भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री मदनलाल खुराना के खिलाफ भी चुनाव लड़ी थीं, लेकिन हार गईं। अलका एक एनजीओ 'गो इंडिया फाउंडेशन' भी चलाती हैं और उसकी अध्यक्ष हैं। 2014 में उन्होंने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया।

    शादी हुई, लेकिन कुछ समय बाद अलग हुए पति-पत्नी

    शादी हुई, लेकिन कुछ समय बाद अलग हुए पति-पत्नी

    अलका लांबा की शादी लोकेश कपूर से हुई थी। हालांकि करीब एक साल बाद ही दोनों के बीच अनबन रहने लगी और दोनों अलग हो गए। साल 2003 में अलका के पति ने आरोप लगाया कि उन्होंने उनके एक मकान पर अवैध कब्जा कर उसे अपना राजनीतिक दफ्तर बना लिया है। अलका लांबा के पति ने उनके ऊपर अपने परिजनों को परेशान करने का भी आरोप लगाया था। अलका लांबा का एक बेटा भी है, जिसका नाम ऋतिक है। फिलहाल उनके पति से अलका का तलाक हो चुका है।

    वो विवाद, जो अलका लांबा के साथ जुड़े

    वो विवाद, जो अलका लांबा के साथ जुड़े

    अलका लांबा का विवादों से भी पुराना नाता रहा है। साल 2012 में गुवाहाटी में हुए रेप के एक मामले में अलका लांबा के ऊपर पीड़िता की पहचान उजागर करने का आरोप लगा। सितंबर 2014 में अलका लांबा और आप के पूर्व विधायक विनोद कुमार बिन्नी के बीच सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर एक पोस्ट को लेकर विवाद छिड़ गया। इस पोस्ट में अलका लांबा के ऊपर सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगाया गया था। अलका लांबा ने इस मामले में पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी। इसके बाद साल 2015 में अलका लांबा के ऊपर आरोप लगा कि उन्होंने अपने कुछ समर्थकों के साथ मिलकर भाजपा विधायक ओपी शर्मा की दुकान में जबरन प्रवेश किया और दुकान का सामान इधर-उधर फेंक दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+