Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Kichcha Sudeep: भाजपा का प्रचार करने वाले किच्‍चा सुदीप कौन हैं, जानिए कितनी संपत्ति के हैं मालिक?

कर्नाटक चुनाव में भाजपा का प्रचार करने के बाद चर्चा में आए एक्‍टर किच्‍चा सुदीप जानिए किनती संपत्ति के मालिक हैं।

Kichcha Sudeep

कर्नाटक चुनाव के बीच कन्नड़ फिल्‍मों के सुपरस्‍टार किच्चा सुदीप जमकर सुर्खियों में आ चुके हैं। इसकी वजह है कि सैंडलवुल के ये सुपरस्‍टार जिनकी लाखों की संख्‍या में फैन फॉलोइंग है, वो कर्नाटक चुनाव में सत्‍तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी का प्रचार कर रहे हैं।

Kichcha Sudeep

इतना ही नहीं उनके भाजपा ज्‍वाइन कर चुनाव लड़ने की अटकलें लगने लगी थी। इन्‍हीं अटकलों के बीच उन्‍हें पत्र भेजकर धमकी दी गई कि उनका प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा। हालांकि एक्‍टर ने साफ कर दिया है कि चुनाव नहीं लड़ रहे हैं केवल भाजपा का चुनाव में प्रचार करेंगे।

Kichcha Sudeep

आइए जानते हैं कौन हैं किच्‍चा सुदीप जिनके भाजपा के प्रचार करने से उन्‍हें धमकी मिलने लगी। इसके साथ ही जानते हैं कि एक्‍टर कितनी संपत्ति के हैं मालिक हैं?

साउथ फिल्‍मों के स्‍टार किच्‍चा ने दक्षिण सुपरस्टार ने 1997 में कन्‍नड़ा फिल्‍म इंडस्‍ट्री में एंट्री की थी। इसके बाद अपनी एक्टिंग के दम पर उनकी लोकप्रियता में जबदस्‍त बढ़ी।

दो दशक के फिल्‍मी करियर में किच्‍चा सुदीपा ने हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषा की फिल्में भी की। एक्‍टर ने कन्नड़ भाषा की फिल्मों में प्रमुख रूप से काम किया है।

किच्‍चा ने थायव्‍वा फिल्‍म से अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी, उन्होंने अन्य फिल्मों में सहायक किरदार निभाए। हुच्चा फिल्‍म से एक्‍टर को जबदस्‍त पॉपुलर्टी मिली एक्‍टर ने रण और रक्त चरित्र जैसी बॉलीवुड फिल्मों में काम किया।
हालांकि कुछ ही सालों तक बॉलीवुड में फिल्‍में करने के बाद किच्चा सुदीप दक्षिण लौट आए जहां उन्होंने बड़े फिल्म निर्माताओं के साथ काम किया और कई हिट फिल्में दीं।

याद रहे ये वो ही कन्‍नड़ा फिल्‍म के एक्‍टर हैं जिनका कुछ महीने पहले अजय देवगन के साथ हिंदी भाषा को लेकर विवाद हुआ था और सोशल मीडिया पर अपने बयान के कारण छाए हुए थे।

एक बाद एक कई ब्लॉकबस्टर फिल्में देकर किच्‍चा सुदीप इंडियन फिल्‍म इंडस्‍ट्री के सबसे सफल सितारों में से एक हैं। रिपोर्ट के अनुसार, सुदीप की16 मिलियन डॉलर यानी 125 करोड़ रुपये से अधिक संपत्ति के मालिक हैं।

किच्‍चा कथित तौर पर एक फिल्‍म के लिए लगभग 5 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। अभिनय और निर्देशन के अलावा, वह बिग बॉस कन्नड़ को भी होस्ट कर चुके है। मक्खी स्टार किच्‍चा ने बिग बॉस के पिछले सीजन के प्रति एपिसोड लगभग 8 करोड़ रुपये चार्ज किए। यानी पूरे सीजन में उन्‍होंने 96 करोड़ हो गया।

क्रिकेट लीग की कर्नाटक बुलडोजर क्रिकेट टीम के किच्‍चा सुदीप कैप्‍टन भी हैं। इसके अलावा किच्‍चा कई बड़े ब्रैंड के ब्रैंड एंबेस्‍ड भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+