कोरोना के नए वेरिएंट को 'भारतीय वेरिएंट' कहे जाने पर WHO ने जताई आपत्ति, कहा- हम सिर्फ वैज्ञानिक नाम देते हैं
नई दिल्ली, मई 12। कोरोना वायरस के B.1.617 वेरिएंट को 'भारतीय वेरिएंट' कहे जाने को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने आपत्ति जताई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा है कि वो देशों के नाम के साथ वायरस के वेरिएंट की पहचान नहीं करता है। WHO की ये प्रतिक्रिया तब आई है, जब कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि दुनिया के 44 देशों में 'भारतीय वेरिएंट' का ही वायरस मिला है।
Recommended Video

हम वायरस को वैज्ञानिक नाम देते हैं- WHO
WHO की तरफ से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है, "हम उन देशों के नाम के साथ वायरस के वेरिएंट की पहचान नहीं करते, जहां ये वायरस मिला है। हम उन्हें वैज्ञानिक नामों से पहचान देते हैं और ऐसे में हम बाकि सभी से भी अपील करते हैं कि वो इस निरंतरता को बनाए रखें।"
WHO does not identify viruses or variants with names of countries they are first reported from. We refer to them by their scientific names and request all to do the same for consistency: WHO South-East Asia pic.twitter.com/e1gJrCldZe
— ANI (@ANI) May 12, 2021
विश्व स्वास्थ्य संगठन का स्पष्टीकरण भारत सरकार की प्रतिक्रिया के बाद आया है। भारत सरकार ने भी कहा कि भारत में जो वेरिएंट मिला उसे 'भारतीय वेरिएंट' कहना ठीक नहीं है। सरकार ने कहा कि ये पूरी तरह से गलत है और बिना किसी आधार के है। आपको बता दें कि भारत में कोरोना वायरस का जो वेरिएंट है, उसे चौथा वेरिएंट कहा जा रहा है। इससे पहले UK, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका में भी वायरस का अलग-अलग वेरिएंट मिल चुका है।












Click it and Unblock the Notifications