WHO की चीफ साइंटिस्ट सौम्या स्वामीनाथन ने चेताया- कोरोना से लड़ाई में अगले 6 महीने बेहद अहम, रहना होगा सतर्क
डब्ल्यूएचओ के मुख्य वैज्ञानिक सौम्या ने चेताया- 6 महीने के लिए और सावधान रहें
नई दिल्ली, 6 अगस्त। भारत में कोरोना की तीसरी लहर की संभावना के बीच डब्लूएचओ की प्रमुख वैज्ञानिक ने एक बार फिर सचेत किया है। डब्ल्यूएचओ के मुख्य वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन ने शुक्रवार को कहा लोगों को कुछ और समय के लिए सभी COVID प्रोटोकॉल को बनाए रखना चाहिए।
Recommended Video

डॉक्टर सौम्या ने कहा यह आपके गार्ड को निराश करने का समय नहीं है। उन्होंने लोगों से कहा आइए हम एक और 6 महीने के लिए सावधान रहें। उन्होंने कहा यदि टीकाकरण कवरेज बहुत अधिक हो जाता है तो चीजों में सुधार होना शुरू हो जाना चाहिए।
दरअसल, डब्लूएचओ की प्रमुख वैज्ञानिक ने संभावना जताई है कि आने वाले छह महीनों में अगर शत-प्रतिशत नहीं तो अधिकांश आबादी को कोरोना की दोनों वैक्सीन लग चुकी होगी, जिसके बाद स्थिति में काफी सुधार हो जाएगा और वैक्सीनेटेड होने के कारण कोरोना का खतरा भी कम हो जाएगा। इसलिए डॉ सौम्या ने सलाह दी है कि छह महीनों तक और अधिक सावधान रहने की जरूरत है।
बता दें देश के अन्य राज्यों की अपेक्षा दक्षिण भारत के केरल राज्य में तेजी से कोरोना के पॉजिटिव केस बढ़ रहे हैं। चिंता का विषय ये है कि केरल में डेल्टा वैरियंट के केस बहुत तेजी से बढ़ रहे है जिसने प्रदेश सरकार की नहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की चिंता बढ़ा दी है।
गौरतलब है कि केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने शुक्रवार को विधानसभा सत्र में जानकारी दी कि केरल में आने वाले दिनों में कोविड -19 मामलों की संख्या में दो गुना से अधिक वृद्धि होने की संभावना है क्योंकि कुछ जिलों में R-value 1 से ऊपर है। मंत्री जॉर्ज ने बताया जीनोम अनुक्रमण में पाया गया था कि राज्य में लगभग 90 प्रतिशत रोगी डेल्टा संस्करण से संक्रमित थे, जिसमें तेजी से फैलने की क्षमता है।












Click it and Unblock the Notifications