अमरनाथ की यात्रा करने वाले 2 अमेरिक शख्स कौन हैं? जिनका मन की बात में PM मोदी ने किया जिक्र
'मन की बात' के 103वें एपिसोड के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (30 जुलाई) को कहा कि दुनिया भर से लोग हमारे तीर्थों पर आ रहे हैं। मुझे ऐसे ही दो अमेरिकी मित्रों के बारे में पता चला जो अमेरिका के कैलिफोर्निया से अमरनाथ यात्रा के लिए आए थे।
ये दोनों विदेशी नागरिक अमेरिका के कैलिफोर्निया के रहने वाले हैं। स्वामी विवेकानन्द की शिक्षाओं से प्रेरित होकर ये दोनों शख्स पवित्र गुफा अमरनाथ की यात्रा पर निकले थे। पिछले कई सालों से इनका अमरनाथ आने का सपना था। जो इस साल पूरा हुआ है।

कैलिफोर्निया के ये दोनों यात्री इन दिनों बहुत खुश हैं। उनका कहना है कि जैसे ही वे भगवान शिव के बर्फ के लिंग के सामने दर्शन के लिए गए, उनका दिल इस पवित्र स्थान पर आकर कृतज्ञता से भर गया है।
अमेरिकी तीर्थयात्रियों में से एक ने कहा, "यह असंभव लग रहा था और यहां आना एक सपना था। लेकिन भोलेनाथ की कृपा से, सब कुछ एक साथ आया और हम यहां हैं। हम बता नहीं सकते कि हमें कैसा महसूस हो रहा है।"
न्यूज एजेंसी एएनआई ने इस महीने की शुरुआत में इन दोनों अमेरिकी तीर्थयात्रियों का एक वीडियो शेयर किया था। भगवा वस्त्र पहने हुए एक तीर्थयात्री ने कहा, ''हमने इस यात्रा पर आने का कई वर्षों से सपना देखा है। हम अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक मंदिर और आश्रम में रहते हैं। कई वर्षों से, हमने यहां आने का सपना देखा था और हम लगभग हर दिन यूट्यूब आरती वीडियो देखते थे।''
उन्होंने कहा कि यह बताना असंभव है कि अमरनाथ आकर वे कैसा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे श्री रामकृष्ण परमहंस और स्वामी विवेकानन्द के भक्त हैं। एक भक्त ने कहा, "स्वामी विवेकानन्द कश्मीर आए और अमरनाथ के दर्शन किए और उन्हें यहां एक अनोखा अनुभव हुआ था। इसलिए हमने यहां आने का सोचा था।''












Click it and Unblock the Notifications