पीएम कुछ समझा रहे और मस्त ओबामा च्वुइंगम चबाते रहे
नई दिल्ली। भारत के गणतंत्र दिवस के मौके पर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा मुख्य अतिथि के रूप में परेड के दौरान मोजूद थे। लेकिन बराक ओबामा जब परेड स्थल पर पहुंचे तो वह च्वुइंगम खा रहे थे जिसको लेकर सोशल नेटवर्किंग साइट पर उनकी जमकर आलोचना हो रही है।

दरअसल बराक ओबामा इससे पहले भी कई मुख्य कार्यक्रमों में च्वुइंगम खाने को लेकर विवादों में आ चुके हैं और लोगों ने उनकी इस हरकत पर उन्हें आड़े हाथों भी लिया है। परेड के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब ओबामा को कुछ समझा रहे थे तो बराक मुंह से च्वुइंगम निकाल रहे थे।
इससे पहले बीजिंग में एपेक समिट के दौरान भी ओबामा च्वुइंगम खाते पाये गये थे। वहीं फ्रांस में दूसरे विश्वयुद्ध के समारोह में शामिल ओबामा च्वुइंगम खाते देखे गये थे। दोनों ही मौको पर लोगों ने ओबामा की आलोचना की थी।












Click it and Unblock the Notifications