मथुरा में खूनी जंग, हेमा मालिनी व्यस्त फिल्म में, डीलीट किये ट्वीट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार जीत दर्ज करते हुए 80 में से 71 सीटें जीती थी लेकिन मथुरा में जिस तरह से अवैध कब्जें को हटाने के लेकर दो पुलिसकर्मियों की जान चली गयी और कई लोग इसमें घायल हुए हैं उसपर कई विधायक चुप्पी साधे हुए हैं। यही नहीं मथुरा की भाजपा सांसद भी इस वक्त फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।

UP के मंत्री कनेक्शन के चलते मथुरा का जवाहर बाग बना खूनी बाग

-
मथुरा में खूनी जंग, हेमा मालिनी व्यस्त फिल्म में, डीलीट किये ट्वीट

मथुरा में खूनी जंग, हेमा मालिनी व्यस्त फिल्म में, डीलीट किये ट्वीट

-
-

हालांकि सोशल मीडिया पर उनके ट्वीट पर जब लोगों ने निशाना साधना शुरु किया तो उन्होंने अपने सारे ट्वीट डीलीट कर दिये और मथुरा हादसे पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अगर मेरी जरूरत हुई तो मैं फिर से मथुरा जाउंगी।

हेमा मालिनी ने अपने ट्विटर पर अकाउंट अपनी फिल्म एक थी रानी की शूटिंग की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा है कि वह इस फिल्म के जल्द रीलीज होने की उम्मीद करती हैं। उन्होंने कई तस्वीरें भी साझा की हैं। ऐसे में उनपर आरोप लग रहा है कि वह अपनी संसदीय क्षेत्र को नजरअंदाज कर रही हैं।

हेमा मालिनी ने इस मुद्दे पर बात करते हुए कहा कि उन्हें इस मुद्दे की गंभीरता के बारे में नहीं पता था। उन्हें दो महीने पहले ही बारे में जानकारी मिली जिसके बाद उन्होंने स्थानीय प्रशासन से इस अवैध कब्जे को हटाने को कहा था।

हेमा मालिनी ने इस मामले में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर भी सवाल खड़े किये। उन्होंने इस मामले की जांच सीबीआई से कराये जाने की भी बात कही है। वहीं जब उनसे पूछा गया कि वह मथुरा आयेंगी तो उन्होंने कहा कि उनका पहले से कार्यक्रम है लिहाजा वह इसे रद्द नहीं कर सकती हैं।

इससे पहले 2004 में हेमा मालिनी के पति धर्मेंद्र राजस्थान के बीकानेर के सांसद रह चुके हैं। उनपर भी यह आरोप लगे थे कि वह अपनी संसदीय क्षेत्र को नजरअंदाज करते हैं और लोगों से मिलते नहीं है। ऐसे में मथुरा हादसे के बाद सवाल उठने लगे हैं कि क्या हेमा मालिनी यहां फोटो ऑप के लिए ही आती हैं। जिस वक्त मथुरा में इतना बड़ा हादसा हुआ है वह अपने संसदीय क्षेत्र में लोगों के बीच क्यों नहीं है।

मथुरा विवाद में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने जहां हादसे पर दुख जताया है तो अखिलेश यादव ने जांच के आदेश दे दिये हैं। गृहमंत्री और मुख्यमंत्री के अलावा पीएम मोदी, आप संयोजक अऱविंद केजरीवाल, मायावती, कांग्रेस, राहुल गांधी सहित बड़े नेता इस मामले पर पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए हैं। ये वो नेता हैं जो हर मुद्दे पर अपनी राय सोशल मीडिया पर साझा करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+