कौन सी सिटी होगी भारत की पहली सुपर स्मार्ट सिटी?
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के 100 शहरों को स्मार्ट सिटी बनाने की योजना की घोषणा कर दी है। इस घोषणा के तहत देशभर में 100 ऐसे स्मार्ट शहर तैयार किए जाएंगे जो हर सुविधाओं से लैस होंगे। इस योजना में शामिल होने के लिए हरियाणा की ओर से चार जिलों फरीदाबाद, गुड़गांव, पानीपत और अंबाला का प्रस्ताव रखा गया, लेकिन केन्द्र सरकार ने हरियाणा में केवल दो स्मार्ट सिटी बनाने को मंजूरी दी है। फरीदाबाद उसमें से एक है।

वहीं एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ऑफ इंडिया ने फरीदाबाद को आगामी स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल किए जाने के सरकार के निर्णय का स्वागत करते हुए इस बात की उम्मीद जताई ये शहर एक बार फिर हरियाणा राज्य के निर्माण व पुनर्जागरण की अगुआई करेगा।
जानें क्या होता है स्मार्ट सिटी और कैसे करता है काम?
फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की 62वीं वार्षिक आम बैठक में बतौर चीफ गेस्ट संबोधित करते हुए एसोचैम के अध्यक्ष और यश बैंक के प्रबंध निदेशक राणा कपूर ने कहा कि अब बदलाव की हवा फरीदाबाद में प्रत्यक्ष नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में बेहतर कनेक्टिविटी के दम पर यह स्मार्ट सिटी के रूप में मार्गदर्शक के रूप में आगे बढ़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications