'सबूत दिखाइए, किसने की AAP के विधायकों को खरीदने की कोशिश...', CM केजरीवाल से क्राइम ब्रांच ने मांगा जवाब
Arvind Kejriwal News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने अब आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायकों की खरीद फरोख्त के आरोपों के मामले की जांच के लिए सीएम केजरीवाल को नोटिस दिया है।
क्राइम ब्रांच ने नोटिस देकर दिल्ली सीएम केजरीवाल से विधायकों की खरीद-फरोख्त के मामले में सबूत मांगा है। सीएम केजरीवाल को नोटिस देने के लिए दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम शनिवार सुबह सीएम आवास पर पहुंची थी।

क्राइम ब्रांच ने सीएम केजरीवाल को नोटिस में कहा है कि, ''आपने जो कुछ दिनों पहले विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया था, उसके सबूत दीजिए। हमें सबूत दिखाइए कि...किसने आप के विधायकों को खरीदने की कोशिश की है।''
शनिवार सुबह ACP क्राइम ब्रांच पंकज अरोड़ा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंचे थे। इससे पहले पुलिस अधिकारी भाजपा के खिलाफ आम आदमी पार्टी (AAP) के 'AAP विधायकों को खरीदने की कोशिश करने' के आरोप के संबंध में नोटिस देने के लिए यहां आए थे।
दिल्ली सीएमओ सूत्रों का दावा है, "सीएम कार्यालय नोटिस स्वीकार करने के लिए तैयार है। क्राइम ब्रांच के अधिकारी CM कार्यालय को 'रिसीविंग' नहीं दे रहे हैं।"
सीएम अरविंद केजरीवाल ने इसपर ट्वीट कर कहा है कि, ''मुझे क्राइम ब्रांच के इस पुलिस ऑफिसर से सहानुभूति है। इनका क्या कसूर है? इनका काम है दिल्ली में क्राइम रोकना। पर इनसे क्राइम रोकने की बजाय इस किस्म की नौटंकी करवाई जा रही है। इसीलिए दिल्ली में इतना क्राइम बढ़ रहा है। इनके पोलिटिकल आका मुझसे पूछ रहे हैं कि 'आप' के किस किस MLA को तोड़ने की कोशिश की गई? पर मुझसे ज्यादा तो आपको पता है? आपको तो सब कुछ पता है? केवल दिल्ली क्यों, पूरे देश भर में पिछले कुछ सालों में दूसरी पार्टियों के कौन-कौन से MLA तोड़कर सरकारें गिराई गईं, आपको तो सब पता है? फिर ये ड्रामा क्यों?''












Click it and Unblock the Notifications