प्रियंका के लिए यूपी में तीन सीटों की चर्चा, राहुल व सोनिया यहां से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव?
लोकसभा चुनाव में अभी लगभग 8 महीने बचे हैं लेकिन इस बार कांग्रेस पार्टी काफी पहले से चुनाव की तैयारी में लग गई है। खासकर उत्तर प्रदेश में अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए पार्टी इस बार कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। कांग्रेस पार्टी ने सबसे पहले इस बार यूपी में अपने प्रदेश अध्यक्ष को बदलकर मास्टर स्ट्रोक खेला। अजय राय को यूपी की कमान देकर सवर्ण वोटरों को लुभाने की कोशिश की गई है। वहीं इस बार यूपी में लोकसभा चुनाव में पूरे गांधी परिवार को उतारने की तैयारी है। तो चलिए जानते हैं कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी इस बार कहां से चुनाव लड़ सकते हैं?
राहुल गांधी का अमेठी से चुनाव लड़ना तय माना जा रहा
राहुल गांधी यूपी के किस सीट से चुनाव लड़ेंगे, इसपर तस्वीर लगभग साफ हो गई है। उनके अमेठी से चुनाव मैदान में उतरने की प्रबल संभावना है। इस बात को तब और बल मिल गया जब खुद प्रेदश अध्यक्ष अजय राय ने कहा था कि राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे। हालांकि, अभी कांग्रेस पार्टी की तरफ से आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।

प्रियंका गांधी के लिए तीन सीटों पर हो रही चर्चा
प्रियंका गांधी को तीन सीटों में से किसी एक सीट पर चुनाव लड़ाने की चर्चा चल रही है। इन तीन सीटों में वाराणसी को पहले, फूलपुर को दूसरे और प्रयागराज को तीसरे स्थान पर रखा गया है। फूलपुर सीट कांग्रेस के लिए बेहद खास है क्योंकि फूलपुर से खुद प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू तीन बार सांसद रहे हैं। इस सीट पर कांग्रेस का रिकॉर्ड भी काफी अच्छा रहा है जबकि भाजपा का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है। 16 चुनाव में सिर्फ दो बार भाजपा को जीत मिली हैं। सात बार कांग्रेस, छह बार सपा, एक बार बसपा और दो बार जनता दल का कब्जा रहा है। इसी तरफ प्रयागराज में सात बार कांग्रेस सांसद रहे हैं। चार बार भाजपा काबिज रही।
रायबरेली से चुनाव लड़ सकती हैं सोनिया गांधी
इसके अलावा सोनिया गांधी रायबरेली से ही चुनाव लड़ सकती हैं। पहले यह कयास लगाए जा रहे थे कि सोनिया गांधी खराब स्वास्थ्य की वजह से चुनाव मैदान में नहीं उतरीं तो रायबरेली से प्रियंका गांधी मैदान में आ सकती हैं। लेकिन अब जानकारी सामने आ रही है कि सोनिया गांधी ही रायबरेली सीट से उतरेंगी। स्थानीय कार्यकर्ता जोर शोर से तैयारी में लग गए हैं। उन्होंने सोनिया गांधी के नाम पर प्रचार भी शुरू कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications