हां मैंने भी भारतीय जनता पार्टी को अपना वोट दिया था- कुमार विश्वास
नई दिल्ली। दिल्ली के चुनावी दंगल में एक के बाद एक विवादित बयानों की सभी पार्टी के नेताओं की ओर से झड़ी लगी हुई है। नेताओं के पार्टी बदलने का दौर जोरों पर चल रहा है। साथ ही दल बदल कर रहे नेताओं के पुराने बयानों और ट्वीट का चुनाव प्रचार अभियान में जमकर इस्तेमाल हो रहा है।

आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेता कुमार विश्वास ने हाल ही में अन्ना हजारे पर किरण बेदी की हकीकत छिपाने का सनसनीखेज आरोप लगाया था। यही नहीं कुमार ने किरण बेदी के पुराने ट्वीट का हवाला देते हुए किरण बेदी पर निशाना साधा था। लेकिन अगर कुमार विश्वास के पुराने बयानों पर नजर डालें तो उन्होंने खुद स्वीकर किया है कि उन्होंने भी भारतीय जनता पार्टी को अपना वोट दिया था।
कुमार विश्वास ने लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान एक बयान में कहा था कि आम आदमी पार्टी के अस्तित्व में आने से पहले उन्होंने भी भारतीय जनता पार्टी को अपना वोट दिया था। हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि उस वक्त उनके पास उससे बेहतर कोई विकल्प नहीं था इसलिए उन्होंने भाजपा को वोट दिया था।












Click it and Unblock the Notifications