जब रियाद में फंसे भारतीय से सुषमा ने कहा -'खुदकुशी की बात नहीं सोचते, हम हैं ना...'

जब रियाद में फंसे भारतीय से सुषमा ने कहा -'खुदकुशी की बात नहीं सोचते, हम हैं ना...'

नई दिल्‍ली। भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेताओं में शुमार और देश की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज अब हमारे बीच नहीं रही है। दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में सुषमा स्वराज ने मंगलवार रात को अंतिम सांस ली। 67 वर्षीय सुषमा स्वराज को हार्ट अटैक के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था। उनके निधन की खबर से पूरा देश शोक में डूब गया है। सुषमा स्वराज राजनीतिक जीवन में सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती थीं। कई बार ऐसे मौके आए जब लोगों ने ट्विटर के जरिए अपनी समस्याएं उन्हें बताईं और सुषमा स्वराज ने एक आगे बढ़कर लोगों की सहायता की। ऐसा ही मौका उस वक्त आया, जब रियाद में फंसे एक भारतीय ने सुषमा स्वराज को ट्वीट कर खुद के फंसे होने की खबर दी और सुषमा ने तुरंत रिप्लाई करते हुए उसे हिम्मत दी।

'हम हैं ना, आपकी पूरी मदद करेंगे'

'हम हैं ना, आपकी पूरी मदद करेंगे'

बात अप्रैल महीने की है, जिस समय सुषमा स्वराज विदेश मंत्री थीं। सऊदी अरब के रियाद में फंसे अली नामक एक शख्‍स ने भारतीय दूतावास से मदद मांगते हुए कहा कि वो भारत वापस आना चाहता है। मदद ना मिलने पर उसने सुसाइड करने की बात कही थी। इस पर सुषमा स्‍वराज ने फौरन प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया- 'खुदकुशी के बारे में नहीं सोचते, हम हैं न। हमारा दूतावास आपकी पूरी मदद करेगा। सुषमा स्वराज ने इस ट्वीट में रियाद स्थित भारतीय दूतावास को टैग कर मामले की रिपोर्ट भी मांगी।

12 महीनों से परेशान शख्स को सुषमा ने दिया भरोसा

12 महीनों से परेशान शख्स को सुषमा ने दिया भरोसा

दरअसल अली नामक भारतीय शख्स ने ट्वीट करते हुए कहा था, 'सर एक बात बताएं, आप लोग मेरी मदद कर सकते हैं या मुझे खुदकुशी कर लेनी चाहिए। करीब 12 महीनों से मैं दूतावास से गुहार लगा रहा हूं लेकिन दूतावास केवल मुझे दिलासा दे रहा है। अगर मुझे भारत भेज दिया जाए तो बहुत मेहरबानी होगी। मेरे चार बच्‍चे हैं।' इसके जवाब में सुषमा स्वराज ने ट्वीट करते हुए ना केवल उस शख्स को हिम्मत दी बल्कि मदद के लिए तत्काल कार्रवाई करने के भी आदेश दिए। यह केवल एक उदाहरण है, सुषमा स्वराज ने कई मौकों पर सोशल मीडिया के जरिए लोगों की समस्याएं सुनीं और उनका समाधान किया।

'हमेशा दूसरे मुल्कों में फंसे भारतीयों की मदद की'

'हमेशा दूसरे मुल्कों में फंसे भारतीयों की मदद की'

सुषमा स्वराज के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोगों की मदद करने वाले उनके इस व्यवहार के लिए उन्हें याद किया। पीएम मोदी ने कहा, 'वो एक शानदार प्रशासक रहीं, सुषमा जी ने जिस भी किसी मंत्रालय का प्रभार संभाला वहां उन्होंने ऊंचे मानडंद स्थापित किए। दूसरे देशों के साथ द्विपक्षीय संबंधों को आगे ले जाने में उन्होंने बड़ी भूमिका निभाई। बतौर मंत्री हमने उनकी दयाभावना को भी बखूबी देखा कि किस तरह से उन्होंने दूसरे मुल्कों में फंसे भारतीयों की मदद की।'

'आज एक महान अध्याय समाप्त हो गया'

'आज एक महान अध्याय समाप्त हो गया'

सुषमा स्वराज के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जाहिर करते हुए कहा, 'भारतीय राजनीति में आज एक महान अध्याय समाप्त हो गया। भारत अपनी उस असाधारण नेता के निधन पर शोक व्यक्त करता है, जिन्होंने अपना जीवन सार्वजनिक सेवा और गरीबों के जीवन को समर्पित किया। सुषमा स्वराज जी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत थीं।' एक अन्य ट्वीट में पीएम मोदी ने कहा, 'सुषमा जी का निधन निजी क्षति है। उन्होंने देश के लिए जो किया, उनके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। दुख की इस घड़ी में मेरी सांत्वना उनके परिवार और समर्थकों के साथ है। ओम शांति।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+