VIDEO: बेटी सुहाना को कोई KISS करे तो क्या करेंगे, इस सवाल पर शाहरुख का जवाब सुन हैरान रह जाएंगे आप
मुंबई। बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान सोशल मीडिया एक्टिव रहती हैं। इस प्लेटफॉर्म पर उनकी उपस्थिति चर्चा में भी रहती है। वो न्यूयॉर्क में रहकर पढ़ाई करती हैं। सुहाना को लेकर शाहरुख खान अक्सर एक प्रोटेक्टिव पिता होने की बात कहते रहे हैं। लेकिन इस बीच शाहरुख का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो सुहाना की पर्सनल लाइफ को लेकर बात कह रहे हैं। ये वीडियेा करण जौहर के टॉक शो कॉफी विद करण का है जिसमें शाहरुख आलिया भट्ट के साथ पहुंचे थे। शो के दौरान करण जौहर ने शाहरुख खान से उनकी बेटी सुहाना के फर्स्ट किस को लेकर सवाल पूछा।

जानिए क्या था करण का सवाल और क्या था शाहरुख का जवाब
करण ने शाहरुख खान से पूछा कि आपकी बेटी 16 साल की हो चुकी है। अगर आपकी बेटी को कोई किस करता है तो आप उसके साथ क्या करेंगे? क्या आप उस इंसान को मार डालेंगे? इस सवाल का जवाब देते हुए शाहरुख खान ने कहा कि मैं उस इंसान का होंठ काट दूंगा। आपको बता दें कि ये शाहरुख खान का थ्रोबैक वीडियो है जो अब बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।
हाल ही में मिस्ट्री ब्वॉय के साथ दिखी थीं सुहाना
हाल ही में सुहाना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की थी। इसमें वो अपने दो दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं। इस फोटो में सुहाना के साथ एक मिस्ट्री ब्वॉय भी दिखाई दे रहा है। हर कोई अब ये जानना चाहता हैं कि वो है कौन। इसके अलावा सुहाना का अंदाज उनके फैंस के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। इस फोटो में सुहाना ने ब्लू पैंट और क्रॉप टॉप पहना हुआ है। वो इस लुक में हॉट लग रही हैं।

जल्दी ही फिल्मों में आ सकती हैं सुहाना
सुहाना खान भी अपने पिता की तरह जल्दी ही फिल्मों में आ सकती हैं। सुहाना एक मैग्जीन के लिए फोटोशूट भी करा चुकी हैं। शाहरुख खान ने कुछ समय पहले कहा था कि अगर सुहाना फिल्मों में आना चाहेंगी तो उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। हां उन्हें पहले अपनी पढ़ाई पूरी करना होगी। माना जा रहा है कि न्यूयॉर्क से लौटने के बाद वो फिल्मों में एंट्री कर सकती हैं।
एक्ट्रेस ऋतुपर्णा सेनगुप्ता हुईं कोरोना संक्रमित, सिंगापुर के रिकवरी सेंटर में हैं क्वारंटीन












Click it and Unblock the Notifications