VIDEO: जब सलमान-शाहरुख ने झगड़े की 'असली' वजह का किया खुलासा, शादी को लेकर बिगड़ी थी बात

मुंबई, 24 जून। बॉलीवुड के दो सुपरस्टार शाहरुख खान और सलमान खान में अब गहरी दोस्ती है लेकिन कुछ साल पहले एक ऐसा समय भी था, जब दोनों एक-दूसरे को देखते ही रास्ता बदल लेते थे। सलमान खान और शाहरुख खान के बीच लड़ाई की क्या वजह थी, ये बात आज भी बहुत कम लोगों को ही पता है। तो आज हम आपको दोनों एक्टर्स के बीच लड़ाई की 'असली' वजह बताने वाले हैं, जिसका खुलासा खुद शाहरुख और सलमान ने साल 2016 में स्टार स्क्रीन अवार्ड्स के दौरान मजाकिया अंदाज में किया था।

कई सालों तक सलमान-शाहरुख में नहीं हुई बात

कई सालों तक सलमान-शाहरुख में नहीं हुई बात

2016 से पहले काई सालों तक सलमान और शाहरुख खान के बीच बातचीत नहीं हुई। कई सुपरहिट फिल्मों में स्क्रीन शेयर कर चुके दोनों एक्टर को उनके फैंस भी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी के तौर पर देखने लगे थे। लेकिन जब स्टार्स के बीच झगड़ा होता है तो सोशल मीडिया पर फैंस के बीच भी लड़ाई छिड़ जाती है। जब तक सलमान और शाहरुख में तनाव रहा तब तक उनके फैंस भी एक-दूसरे के स्टार्स पर निशाना साधते रहे, हालांकि पैचअप होने के बाद अब सबकुछ ठीक है।

शादी की बात को लेकर हुआ झगड़ा

शादी की बात को लेकर हुआ झगड़ा

हालांकि अभी भी कई लोगों को मन में ये बड़ सवाल है कि शाहरुख और सलमान खान के बीच लड़ाई क्यों हुई थी? हाल ही में एक फैन क्लब द्वारा शेयर किए गए पुराने वीडियो में इसका जवाब खुद शाहरुख-सलमान देते नजर आ रहे हैं। वीडियो में शाहरुख कहते हैं, 'किसी को नहीं मालूम है कि सलमान और मेरा झगड़ा क्यों हुआ, हमारा झगड़ा बहुत एक छोटी सी बात पर हुआ, कि हम दोनों में से ज्यादा खुश कौन है।' तभी सलमान खान ने बताया कि शाहरुख खान उन्हें शादी के लिए मनाने की कोशिश कर रहे थे।

'मेरी गोद में बहुत सारी लाड़लियां बैठती हैं'

'मेरी गोद में बहुत सारी लाड़लियां बैठती हैं'

शाहरुख खान बताते हैं, 'मैंने उसको कहा कि जब भी मैं घर जाता हूं तो मुझे बहुत खुशी होती है, बीवी होती है तो मुझे बहुत खुशी होती है। इस पर सलमान ने कहा कि जब मैं घर जाता हूं तो मेरी बीवी नहीं है, इसलिए मुझे उससे और ज्यादा खुशी होती है।' शाहरुख खान ने आगे कहा, 'मैंने कहा मैं घर जाता हूं तो मेरी लाडली मेरे गोद में बैठती है, मुझे खुशी होती है। उसने बोला, 'मैं घर जाता हूं, मेरी गोद में बहुत सारी लाड़लियां बैठती हैं, मुझे और भी ज्यादा खुशी होती है।' तो इसी बात पर हमारा झगड़ा सा हो गया।'

कैटरीना कैफ की बर्थडे पार्टी में हुई थी लड़ाई

कैटरीना कैफ की बर्थडे पार्टी में हुई थी लड़ाई

सलमान ने बताया कि उनके और शाहरुख के भीच अंदाज़ अपना अपना' टाइप कोई हाथापाई नहीं हुई थी। जबकि शाहरुख ने कहा, 'कोई बड़ी बात नहीं हुई थी हमारे बीच सिर्फ दोस्ती नहीं है, हमारा जो है एक भाईगिरी है। हमारा एक भाईचारा है, हम दोनो भाई जैसे है बिल्कुल।' बता दें कि साल 2008 में कैटरीना कैफ की बर्थडे पार्टी में शाहरुख और सलमान के बीच झगड़ा हो गया था। हालांकि अब दोनों में पैचअप हो गया है, यहां तक कि वह एक-दूसरे की फिल्मों में भी नजर आते हैं।

पैचअप के साथ एक-दूसरे की फिल्मों में आए नजर

पैचअप के साथ एक-दूसरे की फिल्मों में आए नजर

अब झगड़े की इस वजह में कितनी सच्चाई है उसका दावा हम नहीं करते, लेकिन इतना जरूर है कि शाहरुख की इन बातों से लगता है कि सच कुछ और ही है। आपको याद दिला दें कि झगड़ा खत्म होने के बाद शाहरुख खान, सलमान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' में एक कैमियो में दिखाई दिए थे, तो वहीं सलमान ने भी शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' में थोड़ी देर के लिए गेस्ट अपीरियंस दिया था। शाहरुख की शादी 25 अक्टूबर 1991 से गौरी खान से हुई है। उनके तीन बच्चे हैं- आर्यन खान, सुहाना खान और अबराम। वहीं सलमान खान अभी भी कुंवारे हैं।

यह भी पढ़ें: शाहरुख खान और काजोल की इस फिल्‍म के सीन पर बना मीम्‍स, यूजर क्‍यों बोले मिक्‍सर का ढक्‍कन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+