जब प्रियंका ने मिलाया आप कार्यकर्ताओं से हाथ तो जब गई बात

priyanka gandhi
अमेठी। प्रियंका गांधी आम चुनाव के लिए अपनी मां सोनिया और भाई राहुल गांधी के लिए रायबरेली और अमेठी में चुनाव प्रचार कर रही है। प्रियंका रायबरेली में अपनी मां सोनिया गांधी के पक्ष में प्रचार करने के बाद प्रियंका गांधी ने अमेठी में भाई राहुल गांधी की जीत का मिशन संभाल लिया है।

प्रियंका के साथ अमेठी में एक अजीबों-गरीब वाकया हुआ। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जगदीशपुर में सभा के दौरान प्रियंका को घेर लिया और उनसे अमेठी के खस्ताहाल सड़कों पर सवाल पूछने लग।

आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं से घिरी प्रियंका तसल्ली के साथ उनके सवाल सुनती रही। आप के कार्यकर्ता राहुल गांधी और कांग्रेस पर अमेटी की अनदेखी करने का आरोप लगाते रहे। इन सब के बीच पहले तो प्रियंका ने गंभीरता से अपने विरोधियों की बात सुनी और फिर कहा, 'बस यही है न। काम पूरा हो जाएगा।

आप के सवालों का जबाव देने के बाद प्रियंका ने उनसे हाथ मिलाने की पेशकश कर दी। अपने हंसमुख अंदाज में प्रियंका ने कहा कि हाथ तो मिला लो आप। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि इतना दुखी नहीं होते। प्रियंका के इतने कहने भर की देरी थी कि सभी आप समर्थकों में प्रियंका से हाथ मिलाने की होड़ लग गई।

जहां अब तक राहुल और कांग्रेस का विरोध हो रहा था वहां अब 'राहुल गांधी जिंदाबाद' और 'प्रियंका गांधी जिंदाबाद' के नारे लगने लगे। इस नारेबाजी में आप समर्थक शामिल थे या नहीं यह तो साफ नहीं है, लेकिन प्रयंका के जवाब और उनके हाथ मिलाने से आप कार्यकर्ता काफी खुश दिखे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+