हिंदुस्तान का पहला सेक्स स्कैंडल: जिसने खत्म कर दिया था मीरा कुमार के पिता का करियर
हिंदुस्तान का पहला सेक्स स्कैंडल: मेनका गांधी ने खत्म कर दिया था मीरा कुमार के पिता पॉलिटिकल करियर
नई दिल्ली। राष्ट्रपति पद के लिए सोमवार को मतदान हो गया। मुकाबला एनडीए के रामनाथ कोविंद और यूपीए की उम्मीदवार मीरा कुमार के बीच है। इन दोनों दलित नेताओं की किस्मत का फैसला 20 जुलाई को होना है। हालांकि, कोविंद की जीत लगभग तय मानी जा रही है। मीरा कुमार की बात करें तो उनके लिए यह चुनाव लड़ने का फैसला आसान नहीं था। मीरा कुमार अपने विनम्र स्वभाव और बेदाग छवि के लिए जानी जाती हैं। उनके पिता और कांग्रेस के कद्दावर नेता बाबू जगजीवन राम का राजनीतिक जीवन भी ऐसा ही था, लेकिन एक सेक्स स्कैंडल के चलते उनके जीवन भर की कमाई हुई 'राजनीतिक पूंजी' नष्ट हो गई थी। ये सब हुआ था एक सेक्स स्कैंडल की वजह से, वो सेक्स स्कैंडल देश का पहला सेक्स स्कैंडल था। विवाद में फंसे थे बाबू जगजीवन राम के बेटे और मीरा कुमार के भाई सुरेश राम। उस सेक्स स्कैंडल को छापने वाली मैग्जीन का नाम था 'सूर्या', जिसकी एडिटर थीं मौजूदा केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी।
इसे भी पढ़ें- मधुर भंडारकर ने प्रिया सिंह पॉल से मांगा संजय गांधी की बेटी होने का सबूत

छोटे-मोटे पद पर नहीं, तब डिप्टी पीएम थे मीरा कुमार के पिता जगजीवन राम
आपातकाल के बाद 1977 में आम चुनाव हुए थे। इंदिरा गांधी को देश पर इमरजेंसी थोपने का खामियाजा उठाना पड़ा था और पहली बार गैर कांग्रेसी सरकार अस्तित्व में आई थी। मोरारजी देसाई देश के प्रधानमंत्री बने थे और बाबू जगजीवन राम ने डिप्टी पीएम का पद संभाला था। जगजीवन राम ने कांग्रेस का दामन छोड़कर जनता पार्टी का हाथ थामा था। इस बात से इंदिरा गांधी उनसे बहुत नाराज थीं। उस वक्त के कई बड़े पत्रकारों का यह भी दावा है कि मेनका गांधी ने 'सूर्या' मैग्जीन में सेक्स स्कैंडल का खुलासा किया था, इंदिरा के इशारे पर ही किया था।

1978 में छपा था वो चर्चित सेक्स स्कैंडल
1978 में मेनका गांधी की 'सूर्या' मैग्जीन में बाबू जगजीवन राम के बेटे सुरेश राम का 'सेक्स स्कैंडल' प्रकाशित किया गया था। इसमें कई तस्वीरें छपी थीं, जिनमें मीरा कुमार के भाई- सुरेश राम के भाई को एक यंग कॉलेज स्टूडेंट के साथ आपत्तिजनक अवस्था में दिखाया गया था। रिपोर्ट में दावा किया था कि उस वक्त सुरेश राम की उम्र 46 वर्ष थी और लड़की उनसे 20 साल छोटी थी।
Recommended Video


तस्वीरें देखकर खुशवंत सिंह ने किया था कामसूत्र का जिक्र
उस वक्त कांग्रेस के अखबार नेशनल हेराल्ड के संपादक कोई और नहीं बल्कि खुशवंत सिंह थे। उनके मुताबिक, एक दिन वो दफ्तर में बैठे थे, और उनके पास एक एनवलप आया, जिसमें नौ तस्वीरें थीं। कई और अखबारों के दफ्तरों में उन आपत्तितनक तस्वीरों को भेजा गया था, लेकिन उन्होंने इन तस्वीरों को नहीं छापने का फैसला किया था। तब खुशवंत सिंह ने कहा था कि अगर कामसूत्र की 64 पोजिशन होती हैं तो इस स्कैंडल में 9 थीं।

तस्वीरों को लेकर सामने आए कई तथ्य
इन तस्वीरों का लेकर भी कई प्रकार की बातें सामने आईं। किसी ने कहा था कि तस्वीरें रियल नहीं थीं, बल्कि उनके साथ छेड़छाड़ की गई थी, तो कुछ पत्रकारों ने यह भी कहा कि तस्वीरें खुद सुरेश राम ने खींची थी। बहरहाल, सच चाहे जो भी हो, पर जगजीवन राम का पॉलिटिकल करियर इस स्कैंडल से खत्म हो गया था। उनकी बेटी मीरा कुमार ने लंबे समय से कांग्रेस में हैं, वह लोकसभा स्पीकर भी रह चुकी हैं और विवादों से दूर रहने में काफी हद तक सफल भी रही हैं।
-
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता? -
कराची में Sonu Nigam की होने वाली थी मौत? लाइव शो के दौरान हुआ था भयावह हादसा, अब वीडियो में दिखा सच












Click it and Unblock the Notifications