आखिर किसके लिए PM मोदी ने तोड़ा सुरक्षा घेरा
नयी दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले पर पहली बार भाषण दिया। मोदी ने इस स्वतंत्रता दिवस पर कई परंपराओं को तोड़कर इतिहास बना दिया। मोदी देश के ऐसे पहले प्रधानमंत्री बनें जिन्होंने बिना लिखा हुआ भाषण दिया तो वहीं अपना भाषण खत्म होने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी जब अपने सरकारी आवास पर वापस लौटने के लिए कार में बैठे, तभी उनको सामने रंग-बिरंगे पोशाकों में स्कूली बच्चे दिख गए।

बच्चों को देखते ही मोदी उत्साहित हो गए। बच्चों से मिलने के लिए पीएम मोदी तत्काल कार से बाहर निकले और सुरक्षा घेरा तोड़कर उनके पास पहुंच गए। लालकिले से करीब 65 मिनट तक भाषण के बाद जब मोदी भाषण जाने लगे, तभी मोदी अचानक नीले रंग के कपड़े पहने बच्चों की तरफ बढ़ने लगे। लालकिले पर आए स्कूली बच्चे नीले, हरे और संतरी रंग के कपड़े पहनकर तिरंगे का आकार में बैठते हैं।
मोदी के अचानक सुरक्षा घेरा तोड़ने से उनकी सुरक्षा के लिए तैनात एनएसजी कमांडो मुस्तैद हो गए। एनएसजी कमांडो ने फौरन सावधानी बरतते हुए मोदी के चारों तरफ सुरक्षा घेरा बना लिया। मोदी बच्चों के बीच पुंचकर उनसे बात करने लगे। बच्चे भी मोदी को अपने बीच पाकर बहुत उत्साहित थे।












Click it and Unblock the Notifications