जब MLA अदिति सिंह और राहुल गांधी की उड़ी थी शादी की अफवाह, परेशान होकर महिला नेता ने कही थी ये बात

जब MLA अदिति सिंह और राहुल गांधी की उड़ी थी शादी की अफवाह, परेशान होकर महिला नेता ने कही थी ये बात

नई दिल्ली, 25 नवंबर: रायबरेली से कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह एक बार फिर से चर्चाओं में है। कांग्रेस पार्टी से कुछ समय पहले अलग हुईं विधायक अदिति सिंह बुधवार (24 नवंबर) को औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुई हैं। पार्टी में उनका स्वागत करते हुए यूपी भाजपा प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि अब अदिति सिंह रायबरेली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनकी बेटी प्रियंका गांधी का मुकाबला करेंगी। लेकिन एक वक्त ऐसा भी था कि अदिति सिंह सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी की करीबी मानी जाती थीं। अमेरिका में ड्यूक विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट कर चुकीं अदिति सिंह और राहुल गांधी की शादी की अफवाह भी सोशल मीडिया पर जमकर उड़ाई गई थी। खुद अदिति सिंह को इस मामले पर सफाई देनी पड़ी थी। आइए जानें क्या था पूरा विवाद

कैसे वायरल हुई थी अदिति सिंह और राहुल गांधी की शादी की अफवाह

कैसे वायरल हुई थी अदिति सिंह और राहुल गांधी की शादी की अफवाह

इंडिया टुडे में छपी रिपोर्ट के मुताबिक राहुल गांधी और अदिति सिंह की शादी की अटकलें मई 2018 में सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। राहुल गांधी और अदिति सिंह की शादी की अटकलों की शुरुआत रायबरेली के किसी व्हाट्सएप ग्रुप से हुई थी। अदिति सिंह उस वक्त रायबरेली में जमीनी स्तर पर काम करते आये दिन नजर आ जाती थीं। राहुल गांधी और अदिति सिंह की एक तस्वीर वाला संदेश सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें दावा किया गया कि राहुल गांधी और अदिति सिंह की शादी मई 2018 के आखिर में होगी।

अदिति सिंह ने कहा था, 'राहुल गांधी मेरे राखी भाई हैं...'

अदिति सिंह ने कहा था, 'राहुल गांधी मेरे राखी भाई हैं...'

सोशल मीडिया पर राहुल गांधी से शादी की अफवाहों पर अदिति सिंह ने कहा कि राहुल गांधी उनके बड़े और राखी भाई हैं। अदिति सिंह ने ट्वीट कर लिखा था, ''पिछले कुछ दिनों से मैं बहुत अधिक परेशान हूं....सोशल मीडिया पर मेरी और राहुल गांधी जी की शादी को लेकर लगातार झूठ फैलाया जा रहा है। राहुल गांधी जी मेरे राखी वाले भाई हैं। यह सिर्फ एक अफवाह है। अफवाह फैलाने वाले बाज आएं।''

'राहुल गांधी और मेरी फोटो पारिवारिक फोटो है....'

'राहुल गांधी और मेरी फोटो पारिवारिक फोटो है....'

अदिति सिंह कांग्रेस के दिग्गज नेता अखिलेश सिंह की बेटी हैं, जो रायबरेली से सीट से पांच बार विधायक रह चुके हैं। राहुल गांधी और अपनी फोटो पर अदिति सिंह ने कहा था कि जो भी फोटो सोशल मीडिया पर सामने आई है, वह सब पारिवारिक फोटो है।

एक अन्य ट्वीट में अदिति सिंह ने कहा था, ''पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया पर जो आफवाह फेलै जा रही है उससे मैं बहुत हैरान हूं। राहुल जी न सिर्फ हमारी पार्टी के अध्यक्ष हैं बाल्की मेरे बड़े भाई जैसे हैं। मैं उनका बेहद सम्मान करता हूं। आप सब से निवेदन है की शादी संबंध के अफवाह पर ध्यान न दें।''

कांग्रेस के दिग्गज नेता की बेटी हैं अदिति सिंह

कांग्रेस के दिग्गज नेता की बेटी हैं अदिति सिंह

गांधी परिवार के करीबी माने जाने वाले और रायबरेली से सीट से पांच बार विधायक रह चुके कांग्रेस के दिग्गज नेता अखिलेश सिंह की बेटी हैं अदिति सिंह। अदिति ने 2017 में कांग्रेस के टिकट पर राजनीति में पदार्पण किया था। उनके पिता ने बहुत पहले पार्टी छोड़ दी थी। माना जा रहा है कि रायबरेली सदर सीट के लिए कांग्रेस नेतृत्व ने अदिति को चुना था। अदिति सिंह 2017 में कांग्रेस की टिकट पर रायबरेली से पहली बार विधायक बनी थीं। अदिति सिंह ने अपने पिता की विरासत को बनाए रखने के लिए अपने निकटतम दावेदार को 90,000 से अधिक वोटों से हराया था।

प्रियंका गांधी की करीबी मानी जाती थीं अदिति सिंह

प्रियंका गांधी की करीबी मानी जाती थीं अदिति सिंह

अखिलेश सिंह अपनी बेटी अदिति सिंह को 2017 में रायबरेली सदर सीट से टिकट दिलाने में सफल रहे थे। अदिति खुद प्रियंका वाड्रा की काफी करीबी मानी जाती थीं। कुछ का यह भी दावा है कि अदिति ने प्रियंका वाड्रा की सलाह पर राजनीति में आने के लिए अपना कॉर्पोरेट करियर छोड़ दिया था। अदिति ने अमेरिका ( यूएस) की ड्यूक यूनिवर्सिटी से मैनेजमेंट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। अमेरिका जाने से पहले उन्होंने दिल्ली और मसूरी में पढ़ाई की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+