Video: जब कपिल शर्मा ने राज कुंद्रा से पूछा, बिना कुछ किए पैसा कैसे कमाते हो? ऐसा था शिल्पा शेट्टी का रिएक्शन
Video:जब कपिल शर्मा ने राज कुंद्रा से पूछा, बिना कुछ किए पैसा कैसे कमाते हो? ऐसा था शिल्पा शेट्टी का रिएक्शन
मुंबई, 20 जुलाई: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और जाने-माने बिजनेसमैन राज कुंद्रा को मुंबई क्राइम ब्रांच ने सोमवार (19 जुलाई) को गिरफ्तार कर लिया है। राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी केस में और श्लील फिल्में बनाने और कुछ ऐप के जरिए इन्हें प्रकाशित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार (20 जुलाई) को राज कुंद्रा को कोर्ट में पेश करने के बाद 23 जुलाई तक उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया है। कोर्ट में मुंबई क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने कहा कि राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी के बिजनेस से पैसा कमा रहे थे और उनके खिलाफ हमारे पास पूरा पूख्ता सबूत है। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद ट्विटर पर #RajKundraArrest ट्रेंड कर रहा है। इस ट्रेंड के साथ एक पुराना वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें कपिल शर्मा अपने शो में राज कुंद्रा से उनकी कमाई का जरिया पूछते हैं।
Recommended Video

क्या है राज कुंद्रा की कमाई का जरिया? कपिल ने पूछा था सवाल
जून 2020 में द कपिल शर्मा शो के एक एपिसोड में शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा और बहन शमिता शेट्टी के साथ आई थीं। इसी एपिसोड में कपिल शर्मा ने राज कुंद्रा से उनकी कमाई का जरिया पूछा था। जिसका वीडियो राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद जमकर सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। लोग इस वीडियो को शेयर कर राज कुंद्रा की आलोचना कर रहे हैं।

'बिना कुछ किए पैसे कैसे कमते हो आप?...'
कपिल शर्मा अपने शो में राज कुंद्रा से पूछते हैं, आप इतने बड़े बिजनेसमैन हैं लेकिन कभी आप फिल्मस्टार्स के साथ फुटबॉल खेलते दिख जाते हैं, कभी फ्लाइट पर, कभी न्यूज में कुछ आ रहा है, कभी कहीं घूम रहे हैं, कभी शिल्पा को शॉपिंग कराने जा रहे हैं, तो 'पाजी हमें भी कुछ बताओ कि बिना कुछ किए पैसा कैसे कमाते हो आप। आप काम में इतने बिजी रहते हो उसके बावजूद भी आप इतना कैसे कमाते हो, कैसे''। कपिल के इस सवाल को सुन शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा और शमिता शेट्टी तीनों जोर-जोर से हंसते हैं।

मुंबई पुलिस बोली- प्रमुख साजिशकर्ता है राज कुंद्रा
मुंबई क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने इस साल फरवरी 2021 में मामले के संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की थी। जिसके बाद तुरंत बाद नौ लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक आरोपी से पूछताछ में राज कुंद्रा का नाम सामने आया है। मुंबई पुलिस ने कहा है कि इस मामले में प्रमुख साजिशकर्ता राज कुंद्रा है। इसलिए उन्हें सोमवार (19 जुलाई) को पूछताछ के लिए तलब किया गया था। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

दोषी पाए गए तो क्या होगी राज कुंद्रा की सजा
राज कुंद्रा अगर पोर्नोग्राफी केस में दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें कुछ साल जेल में गुजारने पड़ सकते हैं। भारत में पोर्नोग्राफी को लेकर सख्त कानून है। पोर्नोग्राफी के मामले में आईटी एक्ट के साथ ही आईपीसी की कई धाराओं में केस दर्ज किए जाते हैं। आईटी एक्ट में संशोधन के बाद इन मामलों में सजा और भी बढ़ा दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications