जब CJI चंद्रचूड़ ने किरेन रिजिजू की 'उम्र' को लेकर किया था मजाक, ठहाकों से गूंज उठा था पूरा हॉल
Kiren Rijiju:कानून मंत्रालय छिनने के बाद से किरेन रिजिजू सुर्खियों में बने हुए हैं। विपक्ष के कई नेता इस मामले पर मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं। बता दें कि इससे पहले भी किरेन रिजिजू अपने बयानों से चर्चा में रहे हैं।

Kiren Rijiju: किरेन रिजिजू से कानून मंत्रालय छीन लिया गया है। अब उनकी जगह अर्जुन राम मेघवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं किरेन रिजिजू को अब भू-विज्ञान मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंत्रालय से हटाए जाने के बाद किरेन रिजिजू की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने ट्वीट करते हुए पीएम मोदी से लेकर CJI चंद्रचूड़ तक का धन्यवाद किया। चलिए इन सब के बीच आज हम आपलोगों को बताने जा रहे हैं कि कैसे जब CJI चंद्रचूड़ ने किरेन रिजिजू की 'उम्र' को लेकर मजाक किया था और पूरा हॉल ठहाकों से गूंज उठा था।
दरअसल, पिछले साल नवंबर में दिल्ली बार काउंसिल ने सीजेआई के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया था। कार्यक्रम में केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू भी उपस्थित थे। इसी कार्यक्रम में सीजेआई और केंद्रीय कानून मंत्री एक-दूसरे के यंग लुक्स पर कमेंट कर रहे थे।
क्या कहा था सीजेआई चंद्रचूड़ ने
मुख्य न्यायाधीश ने उस कार्यक्रम में मजाकिया लहजे में कहा था कि मैंने अभी गूगल सर्च किया तो पता चला कि जब कानून मंत्री का जन्म हुआ था, तब मेरी उम्र 12 साल और 8 दिन का हो चुकी थी। इसलिए मैं ये क्लियर कर रहा हूं कि कानून मंत्री वास्तव में युवा हैं और मैं सिर्फ झूठी दिखावा करता हूं। वो युवा की कैटेगरी में आते हैं। सीजेआई की इन बातों पर पूरा हॉल ठहाके मारकर हंसने लगा।
Recommended Video
फिर केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने दी थी प्रतिक्रिया
सीजेआई के मजाक करने के बाद भला केंद्रीय मंत्री रिजिजू क्यों रुकते। उन्होंने भी मजाकिया लहजे में जवाब देते हुए कहा कि सीजेआई मेरी जन्मतिथि देख चुके हैं तो मैं जन्मतिथि पर कोई स्पष्टीकरण नहीं दूंगा। रिकॉर्ड में जो है उसे रहने दें, मैं उसे चुनौती नहीं देने चाहता। जब कोई मुझे युवा दिखने वाला कानून मंत्री कहता है तो अच्छा लगता है। स्वाभाविक रूप से कौन युवा नहीं कहलाना चाहेगा? मुझे जो सबसे बड़ी खुशी मिली वो ये है कि भारत के मुख्य न्यायाधीश युवा दिख रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications