चीफ जस्टिस की वकीलों को फटकार, अदालत को मछली बाजार ना बनाएं
मुख्य न्यायधीश ने अदालत की कार्रवाई में दिक्कत आने पर वकीलों को लगाई फटकार।
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश ने अदालत की कार्रवाई में दिक्कत आने पर वकीलों को फटकार लगा दी।

दरअसल, शुक्रवार को एक मामले की सुनवाई के दौरान वकील चिल्ला रहे थे। इस दौरान मुख्य न्यायधीश तीरथ सिंह ठाकुर ने तमतमा गए। उन्होंने वकीलों से कहा कि चुप हो नहीं तो बाहर निका दिए जाओगे।
ठाकुर ने कोर्ट रूम में मौजूद वकीलों से कहा 'चुप हो जाओ। आप लोग क्यों चिल्ला रहे हैं? ये अदालत है या फिर मछली बाजार।'
इतना ही नहीं ठाकुर ने कहा कि जो लोग खुद को कोर्ट रूम में नहीं संभाल पा रहे हैं वो सीनियर वकील बनना चाहते हैं।'
ठाकुर ने कहा कि आप लोग चुप रहो। नहीं तो कोर्ट रूम से बाहर निकलवा दूंगा। अदालत की गरिमा होनी चाहिए।
चीफ जस्टिस ने वकीलों को कहा, बाहर निकाल देंगे
न्यायधीश ने कुछ वकीलों से यह भी कहा कि अगर उन्होंने सही आचरण नहीं किया तो उन्हें बाहर निकाल दिया जाएगा।
ठाकुर ने कहा कि आप चुप रहिए। इस अदालत की अपनी गरिमा है। ये कोर्ट है या फिर बाजार? आप इस मामले में पार्टी नहीं है।
एक अन्य वकील का उदाहरण देते हुए ठाकुर ने कहा कि सोली सोराबजी को देखिए। कुछ सीखिए इनसे। आपको क्या लगता है कि चीखने से आपको मदद मिलेगी?
बता दें कि वकील इंदिरा जयसिंग की ओर से दायर की गई जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायधीश ठाकुर की अगुवाई वाली बेंच में न्यायधीश चंद्रचूड़ और एल नागेश्वर भी थे।
-
Permanent Commission Case: सुप्रीम कोर्ट से महिला अधिकारियों को मिली राहत, 20 साल की सेवा पर मिलेगी पेंशन -
US Iran War: कौन रुकवाएगा अमेरिका-ईरान की जंग? भारत, पाकिस्तान या तुर्की? किसे मिलेगा क्रेडिट? -
बिहार में होगी टीवीएफ की फिल्म ‘शिव-शक्ति’ की शूटिंग, युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण और काम का मौका -
World Most Polluted Cities: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, भारत की क्या है रैंकिंग -
US Secretary India Visit: युद्ध के बीच 'ट्रंप के वॉर मिनिस्टर' का अचानक भारत दौरा, किन मुद्दों पर चर्चा -
Iran America War: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री से की बात,किन मुद्दों पर हुई बात -
Iran America War: ईरानी राजदूत से विदेश मंत्री जयशंकर ने की मुलाकात, क्या हुई सीक्रेट बात? -
Pakistan Petrol Diesel Price: कंगाल पाकिस्तान में ₹335 का पेट्रोल! कितने रुपए में मिल रहा है एक LPG सिलेंडर -
Hormuz Controversy: क्या हॉर्मुज में फंसे जहाजों से हो रही है वसूली? वायरल दावों पर ईरानी दूतावास ने क्या कहा -
New Labour Codes: नए श्रम कानून लागू होने से कंपनियों और कर्मचारियों पर क्या असर पड़ेगा? Explainer में समझें -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो?












Click it and Unblock the Notifications