गुरुद्वारे के बाहर तापसी को गलत ढंग से छूने की कोशिश,एक्ट्रेस ने मरोड़ डाली उंगली

नई दिल्ली। बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री तापसी पन्नू पर्दे पर जितनी बोल्ड, बिंदास और खूबसूरत नजर आती हैं, वैसी ही वो निजी जीवन में भी हैं, गलत चीजों का पुरजोर तरीके का विरोध करने वाली तापसी ने हाल ही में करीना कपूर के शो में अपने जीवन से जुड़ा एक ऐसा किस्सा शेयर किया, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया।

तापसी को एक शख्स ने गलत तरीके से छूने की कोशिश की...

तापसी को एक शख्स ने गलत तरीके से छूने की कोशिश की...

हिंदी के अलावा साउथ और पंजाबी फिल्मों में नजर आ चुकीं तापसी ने कहा कि 'गुरुपर्व के मौके पर हम गुरुद्वारा जाया करते थे और मुझे याद है यहां खाने के स्टॉल होते थे जो बाहर खड़े लोगों को खाना खिलाते थे। इस जगह इतनी भीड़भाड़ होती थी कि लोग एक दूसरे से टकरा जाते थे लेकिन एक बार ऐसा कुछ हुआ जिसकी कल्पना मैंने नहीं की थी।'

एक्ट्रेस ने मोड़ दी उंगली

एक्ट्रेस ने मोड़ दी उंगली

तापसी ने कहा कि ऐसे ही एक बार हम गुरुपर्व पर गुरुद्वारा गए थे और खाने वाली स्टॉल वाली लाइन में खड़े में थे, तभी मुझे एहसास हुआ कि कोई आदमी पीछे की तरफ मुझे छूने की कोशिश कर रहा है, पहले तो मैं थोड़ा सा सहज हुई लेकिन फिर जब मुझे लगा कि ये इंसान रूकने वाला नहीं है, मैंने तुरंत इसका जवाब दिया, मैंने उस गंदे इंसान की उंगली मोड़ दी और जल्दी से वहां से निकल गई।

फिल्म 'शाबाश मितु' को लेकर चर्चा में तापसी...

व्रकफ्रंट की बात करें तो तापसी इन दिनों क्रिकेटर मिताली राज के जीवन पर बनने वाली फिल्म 'शाबाश मितु' को लेकर चर्चा में है, तापसी ने इसका फर्स्ट लुक पोस्टर ट्विटर पर शेयर किया था जिसमें उन्होंने लिखा, 'मुझसे हमेशा ही यह पूछा गया है कि मेरा फेवरिट मेल क्रिकेटर कौन है, लेकिन उनसे जरूर पूछा जाना चाहिए कि उनकी फेवरिट महिला क्रिकेटर कौन है?' यह वह स्टेटमेंट है जिसने हर क्रिकेट प्रेमी को सोचने पर मजबूर कर दिया था कि उसे गेम पसंद है या फिर उस गेम को खेलने वाला जेंडर।' मिताली राज आप एक गेम चेंजर हैं।'

5 फरवरी 2021 को रिलीज होगी फिल्म

'शाबाश मितु' 5 फरवरी 2021 को रिलीज होगी, बात करें मिताली की, तो वह एकमात्र ऐसी महिला क्रिकेटर हैं, जिन्होंने टी-20 इंटरनैशनल में 2 हजार से भी अधिक रन बनाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+