Happy Birthday Alia Bhatt: आलिया को नहीं चाहिए पापा महेश भट्ट जैसा पति, जानिए क्यों?

नई दिल्ली। बहुत कम समय में अपने एक्टिंग के दम पर लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली बॉलीवुड की दिलकश अदाकारा आलिया भट्ट आज अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं, इस खास मौके पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी आलिया को उनके जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं, करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस आलिया भट्ट का उनके जन्मदिन के मौके पर एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो में आलिया अपना बर्थडे केक काटती नजर आ रही हैं।

आलिया के बारे में महेश भट्ट ने कही थी चौंकाने वाली बात

आलिया के बारे में महेश भट्ट ने कही थी चौंकाने वाली बात

अक्सर भट्ट कैंप नए लोगों को मौका देने के लिए जाना जाता है, अनुपम खेर से लेकर शुरू हुआ ये सिलसिला आज तक बदस्तूर जारी है लेकिन महान फिल्ममेकर महेश भट्ट की बेटी ने अपना करियर अपने पापा के साथ शुरू ना करके करण जौहर के साथ शरू किया, जो कि अपने आप में एक चौंकाने वाली बात है, कुछ वक्त पहले महेश भट्ट ने इस बात का जवाब दिया था, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया था।

आलिया को नहीं चाहिए पापा महेश भट्ट जैसा पति

आलिया को नहीं चाहिए पापा महेश भट्ट जैसा पति

दरअसल महेश भट्ट ने कहा कि मैं कभी स्टार्स के साथ काम नहीं करता और आलिया इस समय एक स्टार है। महेश भट्ट ने कहा कि और यह उनके लिए एक गर्व की बात है तो जहां महेश भट्ट अपनी बेटी के लिए ये सोचते हैं, तो वहीं दूसरी ओर आलिया भट्ट को अपने पिता जैसा लाइफ पार्टनर नहीं चाहिए।

'मेरी लाइफ में एक ही महेश भट्ट काफी'

'मेरी लाइफ में एक ही महेश भट्ट काफी'

फिल्मस्टार अनुपम खेर के मशहूर शो 'कुछ भी हो सकता है' में आलिया भट्ट ने खुले आम कहा था कि वो अपना लाइफ पार्टनर ऐसा चाहती हैं, जो कि बिल्कुल भी उनके पापा जैसा ना हो, मेरे पापा बहुत अच्छे हैं और मैं उनसे बहुत प्यार करती हूं। हम एक दूसरे के साथ बहुत सारी बात करते हैं और हम एक दूसरे के दोस्त हैं। लेकिन मेरी लाइफ में एक ही महेश भट्ट बहुत हैं। मैं 2 नहीं रख सकती, जिस वक्त आलिया ने यह कहा था, उस वक्त महेश भट्ट भी शो में मौजूद थे।

रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप हैं आलिया!

रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप हैं आलिया!

गौरतलब है कि आलिया भट्ट, महेश भट्ट की दूसरी पत्नी सोनी राजदान की बेटी हैं। आलिया दो बहन और एक भाई है, फिलहाल इन दिनों कामयाबी के शिखर पर बैठीं आलिया के बारे में कहा जा रहा है कि वो बॉलीवुड के डैशिंग स्टार रणबीर कपूर संग रिलेशनशिप में हैं और सब कुछ सही रहा था वो दोनों इस साल के अंत में या अगले साल की शुरुआत में शादी कर सकते हैं। बता दें कि आलिया और रणबीर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में आलिया, रणबीर के साथ अमिताभ बच्चन लीड रोल मे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+